Religious And Spiritual News – Astrology – यदि कुंडली में है ये अशुभ योग, तो जिन्दगी में कई धोखे मिलते हैं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

फलित ज्योतिष में कई अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है षड़यंत्र योग। ये योग जिस व्यक्ति की कुंडली में होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार अपने ही लोग इन्हें धोखा देते हैं और किसी वाद-विवाद में फंसा देते हैं। आगे जानिए कैसे बनता है ये योग, कैसा प्रभाव देता है और इसके उपाय.

क्या होता है षड्यंत्र योग?
यदि लग्नेश 8वें घर में बैठा हो और उसके साथ कोई शुभ ग्रह न हो तो षड्यंत्र योग का निर्माण होता है। अर्थात लग्नेश अष्टम भाव में विराजमान हो जाए और उस लग्नेश पर लगन पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि हो या किसी शुभ ग्रह ही दृष्टि नहीं हो। लग्नेश और अष्टमेश दोनों की पाप प्रभाव में आ जाए तो व्यक्ति बहुत बड़े षड्यंत्र का शिकार होता है।

इस योग का प्रभाव
जिस भी व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है तो वह वह अपने किसी करीबी के षड्यंत्र का शिकार होता है। जैसे धोखे से धन या किसी भी प्रकार की संपत्ति का छीना जाना, विपरीत लिंगी द्वारा मुसीबत पैदा करना या किसी अन्य तरह के षड्यंत्र का शिकार हो जाना। व्यक्ति को साझेदारी के व्यापार में धोखा, जीवसाथी से धोखा, मित्र से धोखा या अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। इसके चलते मान-सम्मान को नुकसान पहुंचता है, आर्थिक और सेहत का भी नुकसान उठाना पड़ता है।

इस दोष के उपाय
1. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते रहना चाहिए।
2. प्रत्येक सोमवार भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।
3. प्रतिदिन माथे पर केसर या चंदन का तिलक लगाना।
4. कभी-कभी शनिवार को छाया दान करें।
5. विश्वास करें, लेकिन किसी पर भी अंधे बनकर विश्वास नहीं करना चाहिए।
6. प्रत्येक मास की अमावस्या पर गरीबों को खाना खिलाएं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।