Religious News – हिन्दू संस्कृति से नया वर्ष मनाएं – विजयवर्गीय ने भक्तों को का दिलाया संकल्प

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Religious News. देश में कल्याण जी के मात्र दो ही मंदिर हैं, एक जयपुर के पास डिग्गी में और दूसरा इंदौर के लोहारपट्टी स्थित खाड़ी के मंदिर में। यह बहुत प्राचीन स्थान है और जीर्णोद्धार के बाद यह और सुंदर बन गया है। ऐसे धर्मस्थल पर आकर भक्तों को संतुष्टि और प्रसन्नता की अनुभूति होती है।
यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खाड़ी के मंदिर का अवलोकन करते हुए कहीं। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख एवं महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज एवं मठ के पं. पवनदास शर्मा ने उनकी अगवानी कर उन्हें दुपट्टा और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सांसद शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक संजय शुक्ला, मालवा के भागवताचार्य पं. अनिल शर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे। विजयवर्गीय ने उपस्थित भक्तों से आग्रह किया कि वे अंग्रेजी नए वर्ष के बजाय हिन्दू नववर्ष की महत्ता को स्वीकार करें जो गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होता है। उन्होंने भक्तों को नया वर्ष भारतीय संस्कृति के अनुरूप शालीनता से मनाने का संकल्प भी कराया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।