स्काउट गाइड ने मनाया पर्यावरण सप्ताह दिया, प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। भारत स्काउट एवं जिला इंदौर के तत्वाधान में भव्य चित्रकला, निबंध लेखन  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर अपनी कला के माध्यम से समाज में जनजागृति का संदेश पहुंचाया। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास के आदेश व मार्गदर्शन में स्कूलों के स्काउट गाइड ने इस कार्यक्रम बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में जिला संघ अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने विजिट कर  स्काउट गाइड को  उत्साहवर्धन किया साथ ही उपाध्यक्ष मीना डागोर व जिला सचिव मनीष अग्रवाल ने स्काउट गाइड छात्र छात्राओं की प्रशंसा कर प्लास्टिक मुक्त भारत के  लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार सोनी ASOC स्काउट ने बेहतरीन संचालन किया।
साथ में सहायक संचालक बेजयन्ती गहलोत संयुक्त सचिव, राकेश पंडित ब्लाक सचिव, अनीता सोलंकी ALT गाइड, राजेश नरगैर काउंसर, कुमुद कालरा गाइड कैप्टन किया। मीना सेंदगे कस्तूरबा कन्या, श्रीमती पांडे नूतन स्कूल ने सराहनीय सहयोग किया।
इन प्रतियोंगियों में अहिल्या आश्रम क्रमांक 2,  नूतन हा से स्कूल, श्री अकादमी हा से कोदरिया महू, कस्तूरबा कन्या स्कूल, मालव कन्या हा से स्कूल के 50 स्काउट गाइड सम्मिलित हुए। इन प्रतियोगियों में चयन होने पर 11 जून को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।