कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के बराड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी ढेर कर दिया है. आज ही एक और आतंकी, एनकाउंटर में मारा गया था. सूत्रों के मुताबिक ये तीनों ही आतंकी कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल थे.

सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट की गुरुवार को आतंकियों ने ऑफिस में घुसकर हत्या कर दी थी. आतंकवादियों ने चडूरा शहर में तहसील कार्यालय के भीतर घुस कर राहुल भट्ट को गोली मारी थी. भट्ट को प्रवासियों के लिए विशेष नियोजन पैकेज के तहत 2010-11 में क्लर्क के तौर पर सरकारी नौकरी मिली थी.

वहीं बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर जब फायरिंग शुरू की तो ऑपरेशन मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि राहुल भट्ट नाम के कर्मचारी पर आतंकियों ने दफ्तर में घुसकर फायरिंग की. घायल अवस्था में उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. हमले की जिम्मेदारी जैश से संबंधित आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स (टीआरएफ) ने ली थी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।