Press "Enter" to skip to content

September के पहले ही दिन शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए नुकसानदायक |

इन राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है शुक्र का गोचर सितंबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस महीने 6 ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सबसे पहले महीने के पहले दिन शुक्र चंद्र की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए शुक्र का परिवर्तन शुभ फल देगा तो कुछ राशियों के लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के परिवर्तन से किन राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है… वृषभ: धन का लेन-देन न करें :- शुक्र आपकी राशि से तीसरे स्थान पर गोचर करने वाला है। इस दौरान आप अपना और परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां आएंगी लेकिन आप अपनी समझदारी से सभी को पूरा कर लेंगे। रिश्तेदारों से धन का लेन-देन ना करें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी जेब पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। सिंह: जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दें :- शुक्र आपकी राशि से 12वें स्थान पर गोचर करने वाला है। इस दौरान वैवाहिक संबंध में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दें और उनके लिए समय निकालें। गोचर काल के दौरान ज्यादा मोबाइल या टीवी देखने से बचें अन्यथा आंख में समस्या हो सकती है। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी दिनों से कार्य कर रहे थे, वह कुछ दिन के लिए और रूक जाएगा। तुला: अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत :- शुक्र आपकी राशि से 10वें स्थान पर गोचर करने वाला है। इस दौरान आप कई तरह की असुविधाओं से गुजर सकते हैं। कामकाज में कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना शुरू कर सकते हैं। गोचर काल में आपको अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत हैं। आपके बारे में बुरी बातें भी फैल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावट आने से आपका मन चिड़चिड़ा हो जाएगा। वृश्चिक: किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें :- शुक्र आपकी राशि से नौवें स्थान पर गोचर करने वाला है। इस दौरान व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन कोई लाभ नहीं होगा। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें तभी मानसिक शांति आपको मिलेगी। क्योंकि क्रोध और अभिमान में आप अपना ही नुकसान कर सकते हैं। गोचर काल के दौरान किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। मकर: साझेदारी से हो सकता है नुकसान :- शुक्र आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर करने वाला है। इस दौरान बेकार की बातें आपको परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है इसलिए केवल आप अपने काम से काम रखें। परिवार के सदस्यों के साथ टकराव हो सकता है और जीवनसाथी के प्रति गलतफहमियां उभर सकती हैं। व्यापार में साझेदारी से आपको नुकसान हो सकता है। मीन: निवेश करने से बचें :- शुक्र आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर करने वाला है। इस दौरान छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और कहीं भी धन का निवेश करने से बचें। संतान के भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विपरित परिस्थतियों को सामना करना पड़ सकता है। साथ ही प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है।

Spread the love
More from Religion newsMore posts in Religion news »

3 Comments

  1. union falcor 2023 October 29, 2023

    … [Trackback]

    […] Info to that Topic: sadbhawnapaati.com/september-ke-pehle-hee-din-shukr-ka-raashi-parivartan/ […]

  2. แทงหวย November 11, 2023

    … [Trackback]

    […] Find More here on that Topic: sadbhawnapaati.com/september-ke-pehle-hee-din-shukr-ka-raashi-parivartan/ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *