सोनिया गांधी से शशि थरूर की अहम मुलाकात, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लड़ सकते हैं चुनाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गहमागहमी तेज होती जा रही है। एक तरफ कई राज्यों ने राहुल गांधी को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है, तो दूसरी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी में बड़े बदलाव के लिए चलाई जा रही मुहिम का समर्थन कर दिया है। इसके बाद सोनिया गांधी ने थरूर को मिलने के लिए बुलाया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में थरूर और सोनिया गांधी के बीच अहम मुलाकात हुई और कांग्रेस के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े होने के लिए शशि थरूर को सोनिया गांधी की ओर से हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, थरूर ने सोनिया गांधी से कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करना चाहते हैं। इस पर सोनिया ने कहा कि हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिल गई है। आज एक बैठक में उनके पास पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जवाब देते हुए कहा है कि वे (शशि थरूर) चुनाव लड़ सकते हैं (पार्टी अध्यक्ष पद के लिए) अगर वे चाहें तो कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं। वे जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

उदयपुर घोषणा को लागू करने की मांग
दरअसल, कांग्रेस में बड़े बदलाव के लिए उदयपुर घोषणा को पूरी तरह लागू करने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। पार्टी में रचनात्मक सुधारों के लिए युवा कार्यकर्ताओं की ओर से एक अभियान चलाया गया है। इसे तहत एक अपील पत्र को पार्टी के कई ग्रुपों पर वायरल किया जा रहा है, जिस पर खबर लिखे जाने तक 1500 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके थे। इसी अपील का शशि थरूर ने भी समर्थन किया है और इसे आगे ले जाने की बात कही है।

क्या है अपील पत्र में?
अपील पत्र में कहा गया है कि “हम अपने देश की आशाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए पार्टी को मजबूत करने की इच्छा से कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के आगामी चुनाव में उम्मीदवारों से हमारी एक अपील है। इस पत्र में पार्टी के विचार-मंथन सत्र के बाद 15 मई, 2022 को किए गए उदयपुर घोषणापत्र के कुछ सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है। इसमें मांग की गई है कि अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार से अपील करते हैं कि वे सीडब्ल्यूसी तक ब्लॉक समितियों से पार्टी के सदस्यों को शामिल करने और पद संभालने के पहले 100 दिनों के भीतर उदयपुर घोषणा को संपूर्ण रूप से लागू करने का सार्वजनिक संकल्प लें।

17 अक्तूबर को होगा चुनाव
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को आएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।