शिवज्योति अपर्णम महोत्सव: इस महाशिवरात्रि रोशनी में नहाएगा महाकाल लोक, तैयारी में जुटे शिवराज  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड, 15 लाख 96 हजार से ज्यादा दीये जलाने की तैयारी 
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर शिवज्योति अपर्णम महोत्सव इस बार बेहद खास होने वाला है। महाकाल की नगरी में इस बार अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है। शिप्रा नदी किनारे रामघाट पर 18 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या में दीपावली पर 15 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था।
पिछले साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 11 लाख 71 हजार दीपक जलाकर रिकॉर्ड कायम किया गया था। दीपावली पर अयोध्या में 15 लाख 96 हजार दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अब बार फिर उज्जैन जगह बनाने की कोशिश में है। इस लेकर तैयारी को अंजाम दिया जा रहा है।
दीपोत्सव में करीब 20 हजार वॉलियंटर काम करने वाले हैं। 50 हजार लीटर तेल कपूर  और 25 लाख की रुई के साथ 4 हजार माचिस का इस्तेमाल किया जाएगा। दीपक जलाने में अनुमानित लागत 40 लाख रुपए के करीब है। इसके लिए नगर निगम उज्जैन ने 25 लाख दीपों के टेंडर निकाले हैं। दीये जलाने में तीन तरह का तेल (सरसों सोयाबीन और कपास) का इस्तेमाल होगा टेंडर में इन आवश्यक वस्तुओं का इस्तेमाल जाएगा जिसमे 50 हजार लीटर 25 लाख रुई की बत्ती 600 किलो कपूर के साथ ही 4 हजार माचिस के भी टेंडर निकाले हैं।
सामाजिक संगठनों छात्र व्यापारी जन प्रतिनिधि निजी संस्था सहित अन्य लोगों की भी मदद ली जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य रूप में मनाना है। सीएम की इच्छा है कि उज्जैन शहर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बने इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर्व को शिव दीपावली पर्व की तरह बनाया जाएगा। जनता से अपील की गई है कि 5 दीपक सभी लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों में जलाएं। पूरे शहर को बिजली से रोशन कर चौराहे पार्क आदि जगह पर सजावट की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।