-
भारत पहले ही दो पीएम और कई नेताओं को खो चुका है- खड़गे
-
भाजपा का आरोप घटिया और ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा नहीं उपलब्ध कराई गई है इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती यात्रा का आगे बढ़ाना खतरे से खाली नहीं है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है।
हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है। ऐसे में हम राहुल गांधी को इस तरह से आगे नहीं जाने दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी जाना भी चाहते हैं तब भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर सुरक्षा अफसरों को यहां आना चाहिए। पिछले 15 मिनट में सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलती तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे। दरअसल राहुल गांधी की यात्रा शुक्रवार 9 बजे शुरू हुई।
यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी। लेकिन यात्रा को बनिहाल में ही रोक दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी यात्रा आगे नहीं जाएगी। इससे पहले बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनता है। हमारी आवाज दबाई जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराइए तो भाजपा को पता चल जाएगा कि वह यहां पॉपुलर नहीं है। लोग उनके साथ नहीं हैं। भाजपा वाले डरपोक और बुजदिल हैं।
जम्मू कश्मीर पुलिस से परामर्श नहीं किया
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि आयोजकों की ओर से 1 किमी की यात्रा करने के बाद यात्रा को बंद करने पर कोई निर्णय लेने से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस से कोई राय नहीं ली गई थी. बाकी यात्रा शांतिपूर्वक जारी रही. सुरक्षा में जरा भी चूक नहीं हुई. हम फुलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराएंगे.
राहुल गांधी ने क्या कहा?
आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी। बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि हम यात्रा कर सकते। मेरी सुरक्षा में लगे लोगों की सलाह को दरकिनार करना मेरे लिए मुश्किल था।
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक परेशान करने वाली है। भारत पहले ही दो पीएम और कई नेताओं को खो चुका है। हम यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा की मांग करते हैं।
ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस
भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बेतुके हैं। ओछी राजनीति की जा रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा दिए गए बयानों से स्पष्ट होता है कि उनकी यात्रा सुर्खियों में बनी रहे, इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई कमी नहीं थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आदत अनर्गल आरोप लगाने की बन गई है। जो आरोप उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और कश्मीर पुलिस पर लगाए हैं, ये सारे आरोप अनर्गल है। इससे प्रतीत होता है कि ओछी और घटिया राजनीति की जा रही है।

श्रीनगर में होगा यात्रा का समापन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि वे अपनी पदयात्रा जारी रखेंगे. बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा बीते साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और इसका समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में होगा.