Sports News – Tokyo Olympics 2020 – मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को मिला एक करोड़ कैश साथ ही एडिशनल एसपी बनी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू का मंगलवार को मणिपुर में सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने चानू को शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने ओलंपिक में पदक लाने वाली बेटी को अपर पुलिस अधीक्षक पद का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये देने का भी किया है ऐलान

ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाइ चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी पद पर नियुक्त करने के साथ ही एक करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार का भी ऐलान किया है।

चानू ने भारत को किया गौरवान्वित

महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को सिल्वर मेडल जीतकर एक इतिहास रच दिया है। भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाकर चानू ने 135 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पंख लगा दिया। उन्होंने महिलाओं के 49 किग्रा में 202 किग्रा (87 किग्रा ़115 किग्रा) भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता। वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में चानू ने भारत को 21 साल के बाद मेडल दिलाया। चानू से पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में वेटलिफ्टिंग में कांस्य मेडल जीता था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।