राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही होगी आयोजित 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

– सोशल मीडिया एवं कतिपय समाचारों में परीक्षा के स्थगन संबंधी समाचार भ्रामक 
– आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में दी जानकारी
इन्दौर। सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं कतिपय समाचारों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के स्थगन तथा उसके 22 मई 2022 को आयोजन की भ्रामक जानकारी प्रकाशित की गयी है। उक्त भ्रामक जानकारी का आयोग द्वारा खण्डन किया गया है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जानकारी दी गई है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021  एवं  राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 आयोग के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम (कैलेण्डर) के अनुसार ही 19 जून 2022 को आयोजित की जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का प्रकाशन शीघ्र ही किया जाएगा।
आयोग द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 आगामी 24 अप्रैल 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाडा, रतलाम, सतना, शहडोल तथा बड़वानी स्थित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.mponline.gov.in तथा https://mppsc.mp.gov.in पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध हैं।

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2021 एवं दन्त शल्य चिकित्सक परीक्षा-2022 के अंतर्गत विज्ञापित पदों हेतु 22 मई 2022 को इन्दौर, भोपाल, जबलपुर तथा ग्वालियर स्थित परीक्षा केन्द्रों पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की ओएमआर आधारित परीक्षा तय कार्यक्रमानुसार ऑफलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी।

परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 17 मई 2022 से www.mponline.gov.in तथा https://mppsc.mp.gov.in पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध रहेंगे।

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा-2021 के कुछ पदों की शैक्षणिक अर्हता एवं उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) परीक्षा-2021 की शैक्षणिक अर्हता में समानता होने के कारण उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) परीक्षा-2021 के विज्ञापित पदों हेतु परीक्षा 22 मई 2022 को आयोजित नहीं की जा रही है।

उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) परीक्षा 2021 की नवीन तिथि यथाशीघ्र घोषित की जाएगी। आयोग द्वारा स्पष्ट  किया गया है कि परीक्षाओं के संबंध में सूचना प्राप्ति हेतु केवल आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित सूचनाओं को ही अधिकृत रूप से मान्य किया जाये। अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर कदापि विश्वास नहीं किया जाये।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।