सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले करें ये 5 काम, पूरी होगी मनचाही इच्छा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बुरा वक्त हर व्यक्ति का आता है, बुरा वक्त आने से पहले किसी को समय बताकर नहीं आता। क्योंकि समय और परिस्थिति कभी एक जैसी नहीं होती। वक्त अपनी गति से चलता है और कभी किसी का अच्छा समय आता है तो कभी किसी का बुरा समय। अच्छे समय में तो लोग बहुत खुश होते हैं लेकिन बुरा वक्त आते ही दुखी हो जाते और खुद को संभाल नहीं पाते हैं। इसलिए उनके लिए कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें नियमित करने से आपका बुरा समय जल्दी टल जाता है और जितने भी समय रहता है उस समय आपके जीवन में सकारात्मक उर्जा रहती है। नियमित करें ये काम…. 1. शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को सुबह उठकर किसी का चेहरा ना देखते हुए सबसे पहले अपने हाथों को चेहरे पर फेरना चाहिए और अपने हाथों की रेखाओं को देखना चाहिए। देखते हुए ईश्वर से प्रार्थना करें कि उसका पूरा दिन सुखपूर्वक बीते। 2. इसके बाद उसे स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान की आराधना करनी चाहिए और सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए। यदि घर में तुलसी का पौधा है तो उसकी हर दिन पूजा करनी चाहिए। सुबह शाम तुलसी में दीपक भी लगाना चाहिए।

3. खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय माता के लिए बनाएं और उस पर घी लगाकर गाय माता को खिलाएं, इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। 4. रात को सोने से पहले अपने द्वारा पूरे दिन में किए गए कार्यों को याद करना चाहिए और यदि आपने पूरे दिन में किसी व्यक्ति का दिल दुखाया हो या उसे कष्ट पहुंचाया हो तो भगवान से अपने किए की क्षमायाचना करें। 5. शास्त्रों के अनुसार अपने बड़ों का हमेशा सम्मान करना चाहिये। जो लोग अपने बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते, उन लोगों पर लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वहीं जो लोग अपने बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करते हैं उन लोगों पर हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है और भगवान भी उनसे हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
21 Comments