Subrahmanyam Swami बोले, देश में हिन्दुत्व के लिए 16 मई 2014 में शुरू हुआ युद्ध |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार 16 अगस्त को ट्वीट कर कहा है कि 16 मई, 2014 को हिंदुत्व के लिए युद्ध शुरू हुआ था।

उन्होंने कहा कि भारत में 15 अगस्त 1947 को देश के अंदर छिपे हुए पश्चिमीकरण से मुक्ति के लिए तीसरे युद्ध की शुरुआत हुई थी। अपने ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, ”ब्रिटिश साम्राज्यवाद से भारत की मुक्ति का पहला युद्ध 1857 में हुआ था।

दूसरा युद्ध 21 अक्टूबर, 1943 को हुआ था। देश के अंदर गुप्त पश्चिमीकरण से मुक्ति का तीसरा युद्ध 15 अगस्त, 1947 को शुरू हुआ और 16 मई, 2014 को हिंदुत्व के लिए शुरू हुआ।

” बता दें, 16 मई 2014 को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी और केंद्र में कांग्रेस को हटाकर सरकार बनाई थी। बीजेपी को कांग्रेस के मुकाबले रिकॉर्ड तौर वोट मिले थे।

सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर हिंदू अधिकारों और हिन्दुत्व के बारे में बात करते हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार अपनी आवाज बुलंद की है। इस खबर पर हमारे साथ जुड़ रहे है इंदौर हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील कमल तिवारी

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
18 Comments