Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • देश
  • नागरिक पत्रकारिता
    • विडियो – एआई (AI) पर खबर बनाना सीखें और सबमिट करें
    • Register
    • Login
    • पोस्ट सबमिट करें
  • E-Paper
Search
  • अर्थव्यवस्था / बाजार
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  • technology
  • E-Paper
  • Digital Connect
  • बॉलीवुड
  • शिक्षा
  • अपराध
  • नियम और शर्तें
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
  • होम
  • नागरिक पत्रकारिता
  • E-Paper
Search
  • होम
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रशासन
  • राजनीति
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
    • Indore Latest News
    • Indore News In Hindi
  • नागरिक पत्रकारिता
    • Register
    • Login
    • पोस्ट सबमिट करें
    • Password Reset
  • अपराध
    • Indore Crime News
    • Latest Crime News
  • अर्थव्यवस्था / बाजार
  • कोर्ट / कानून
  • शिक्षा
  • बॉलीवुड
    • फैशन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • फूड
  • संपादकीय
    • लेख
    • विचार
  • विशेषज्ञ / सलाह
  • रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर
  • ग्रामीण / कृषि / पशुपाती
  • धर्म / संस्कृति
  • पर्यावरण
  • पाठक पत्र
  • फोटो फीचर
  • यात्रा और पर्यटन
  • साक्षात्कार
  • Digital Connect
  • विज्ञापन
  • कविता
  • व्यंग्य / कार्टून
  • सिविक बीट
  • शिकायत
    • समाधान
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  • नियम और शर्तें
  • शिकायत/आपत्ति दर्ज करें
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • देश
  • नागरिक पत्रकारिता
  • E-Paper
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today > Poonam Sharma > 700 बीएड कॉलेज 58 हजार छात्र 174 करोड़ फीस, 1000 करोड़ से ज्यादा का छात्रवृत्ति घोटाला, फर्जी फैकल्टी वित्तीय अनियमितताएं अब सभी ईओडब्ल्यू की जद में

700 बीएड कॉलेज 58 हजार छात्र 174 करोड़ फीस, 1000 करोड़ से ज्यादा का छात्रवृत्ति घोटाला, फर्जी फैकल्टी वित्तीय अनियमितताएं अब सभी ईओडब्ल्यू की जद में

Last updated: February 17, 2025 5:50 pm
By
sadbhawnapaati
Bysadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
Follow:
6 Min Read
Indore news in hindi
SHARE

Contents
  • मध्य प्रदेश जहां शिक्षा सेवा नहीं व्यवसाय
      • प्रतिवर्ष 100 करोड़ की छात्रवृत्ति डकार जाते हैं घोटालेबाज
    • ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध) की जांच जरूरी क्यों ?
    • – छात्रवृत्ति घोटाला करके सरकारी फंड की लूट
    • – छात्रों से दोहरी कमाई
    • – नकली फैकल्टी और वेतन हड़पने का खेल
    • – सरकारी फंड का डायवर्जन
    • – आगे क्या हो सकता है

मध्य प्रदेश जहां शिक्षा सेवा नहीं व्यवसाय

पूनम शर्मा
दैनिक सदभावना पाती 

Madhya Pradesh B.ed College News। यदि व्यवस्थित जांच हो तो प्रदेश में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा इस घोटाले का नाम, जहां कॉलेज संचालक, अधिकारियों और यूनिवर्सिटी की मिलीभगत से हर साल लगभग 100 करोड़ से अधिक के घोटाले को बड़ी शांती से गत कई वर्षों से अंजाम दिया जा रहा है। यह 1000 करोड़ से अधिक का घोटाला निकल सकता है ।

प्रदेश में लगभग 700 नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे थे जिनकी अनियमितता की जांच हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने की तो बमुश्किल 200 कॉलेज सूटेबल पाए गए हैं, इससे भी बदतर स्थिति बीएड डीएड कॉलेज की है। इनकी संख्या भी 700 के लगभग है, इनमें नियमानुसार चलने वालों की संख्या बहुत कम है जहां नियमित छात्र और नियमित शिक्षक मिल पाएंगे जबकि अटेंडेंस रजिस्टर में छात्र और शिक्षकों की नियमित हाजिरी लगती मिलेगी, वस्तुस्थिति में छात्र शिक्षक दोनों नदारद है।

इस बीएड घोटाले में शामिल कॉलेज संचालकों में आधे से ज्यादा ऐसे हैं जो नर्सिंग कॉलेज भी चलाते रहे हैं और बीएड हो या नर्सिंग दोनों में ही घोटाले का तरीका लगभग एक सा है। नर्सिंग कॉलेज घोटाले के हर हथकंडे और बड़े रूप में बीएड कालेजों में आजमाए गए हैं ।

प्रतिवर्ष 100 करोड़ की छात्रवृत्ति डकार जाते हैं घोटालेबाज

एनसीटीई वेबसाइट आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बीएड के लगभग 700 कॉलेज संचालित हो रहे हैं। कुल 58000 के लगभग सीट हैं जिसके लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं। चूँकि शासकीय/अशासकीय स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए बीएड कोर्स होना आवश्यक है और नॉन अटेंडिंग क्लास की सुविधा मिलने से इस कोर्स में भरपूर एडमिशन मिल जाते हैं।

इस पूरे खेल के पीछे सबसे बड़ा कारण है विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, इस कोर्स में छात्रों को 20000 से 35000 तक की छात्रवृत्ति मिलती है जो कि लगभग फीस के बराबर हो जाती है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बीएड कोर्स के लिए जारी होने वाली छात्रवृत्ति की राशि लगभग 100 करोड़ है जो कॉलेज संचालकों की जेब में जा रही है ।

ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध) की जांच जरूरी क्यों ?

– NCTE Performance Appraisal Report (PAR)

हर संस्था को पीएआर जमा करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एनसीटीई की निगरानी प्रणाली का हिस्सा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मान्यता प्राप्त संस्थान निर्धारित मानदंडों, मानकों और दिशानिर्देशों के अनुपालन में काम कर रहे हैं। मप्र के बीएड कॉलेज संचालकों ने इस फॉर्म में भी गलत और मोडिफाईड जानकारी भरी है। विशेष रूप से शिक्षकों के वेतन आदि के बैंक खातों की विवरण में भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। स्टाफ के पीएफ और फॉर्म नंबर 16 से इन सभी का खुलासा होगा। आधार कार्ड और इनकम टैक्स विभाग के फॉर्म 16 का मिलान करने पर बड़ा घोटाला सामने आ जाएगा।

– छात्रवृत्ति घोटाला करके सरकारी फंड की लूट

नियमित एडमिशन दिखाकर लाखों छात्रों के नाम पर सरकार से छात्रवृत्ति निकाली गई जबकि छात्रवृत्ति पाने के लिए कॉलेज में 75% उपस्थित होना अनिवार्य है।

– छात्रों से दोहरी कमाई

कॉलेज संचालकों ने छात्रों से डिग्री देने के नाम पर मोटी रकम वसूली, बिना कक्षाएं लगाए, बिना फैकल्टी के कॉलेजों ने लाखों रुपये की फीस ऐंठी, छात्रों से “नॉन-अटेंडिंग” सुविधा के लिए अतिरिक्त पैसा लिया गया।

– नकली फैकल्टी और वेतन हड़पने का खेल

बहुतायत कॉलेजों में शिक्षक सिर्फ कागजों पर है और उनका वेतन भी नाम मात्र के लिए बैंक स्टेटमेंट के लिए बैंक खातों में डालकर निकाल लिया जाता है अर्थात सिर्फ एंट्री घुमाई जाती है। एनसीटीई एवं यूजीसी कोड 28 के नियमों के अनुसार जो वेतन दिया जाना चाहिए वो न देते हुए नाममात्र के शिक्षकों को 3 से 5 हजार रुपए महीना दिया जाता है, अब ईओडब्ल्यू इन फर्जी नामी शिक्षकों से पूछताछ करके सच्चाई सामने लाएगी क्यूंकि ये शिक्षक कहीं और भी कार्यरत है जिनका खुलासा जांच में हो जायेगा।

कुछ कॉलेजों में एमएड के छात्रों को ही फर्जी शिक्षक दिखाकर वेतन निकाला गया। इन फर्जी शिक्षकों को कभी वेतन दिया ही नहीं, पूरा पैसा कॉलेज प्रबंधन हड़प गया, ईओडब्ल्यू अब इन शिक्षकों के नाम बैंक खातों, पीएफ, कोड 28 की जांच करेगी।

– सरकारी फंड का डायवर्जन

कई कॉलेजों ने शिक्षा विभाग और एनसीटीई को गलत जानकारी देकर अनुदान प्राप्त किया। सरकारी सहायता से खरीदी गई संपत्तियां और संसाधन निजी इस्तेमाल में लिए गए। अब जांच एजेंसियां इन लेन-देन के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

–  संभवतः ऐसे भी मामले प्रकाश में आए है की एनसीटीई और यूनिवर्सिटी में मान्यता प्राप्त संस्थाओं के पते अलग अलग हैं।

– आगे क्या हो सकता है

ईओडब्ल्यू ने कॉलेजों से सात दिन के अंदर सभी वित्तीय दस्तावेज मांगे हैं। दोषी पाए गए कॉलेजों की मान्यता रद्द होगी और संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं। बड़े अधिकारियों और कॉलेज संचालकों पर फर्जीवाड़े और आर्थिक अपराध के तहत केस दर्ज होने की संभावना है।

हमारे स्टिंग ऑपरेशन में इन कॉलेजों ने कबूल किया कि वे नॉन-अटेंडिंग एडमिशन देते हैं।

madhya pradesh B.ed college EOW news

इनका कहना है
ईओडब्ल्यू ने हमसे जानकारी मांगी है हम कॉलेज को पत्र लिखकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।
- अजय वर्मा, रजिस्ट्रार, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर

 

27 जुलाई से शनि वक्र: 138 दिन का कर्म-शुद्धि काल, न्याय के साथ मोक्ष का अवस
Mercury Retrograde: Could June 29 – July 24, 2026 Become a Critical Period for Cybersecurity and Global Communication?
बुध ग्रह वक्री : क्या 29 जून से 24 जुलाई तक साइबर सुरक्षा और संचार व्यवस्था की होगी अग्निपरीक्षा?
बुध ग्रह होंगे वक्री : 29 जून से 24 जुलाई तक सावधानी, धैर्य और विवेक की होगी परीक्षा
सेनापति चले…पृथ्वी त्तत्व वृषभ राशि में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Cry0
Bysadbhawnapaati
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
Previous Article बीएड कॉलेजों में फर्जीवाड़ा, EOW की सख्ती : बिना फैकल्टी, बिना छात्र चल रहे कॉलेज अब जांच के घेरे में
Next Article Index medical college indore सुरेश सिंह भदौरिया: एक नाम, जो सफलता की गारंटी बन गया

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

ख़ास ख़बरें..

सूबेदार मेजर- भारतीय सेना में अधिकारियों व जवानों के बीच का मजबूत सेतु
रक्षा (Defence)
July 22, 2026
इजरायली रणनीति की नई कसौटी- उनसे लड़ने के लिए बनाई हिजबुल्लाह की सुरंगें ही बनेंगी उन लड़ाकों के लिए काल
रक्षा (Defence)
July 22, 2026
मानवता की मिसाल पेश करती भारतीय सेना: राजौरी में बाढ़ से राहत दिलाती व्हाइट नाइट कोर
रक्षा (Defence)
July 22, 2026
mp news in hindi, Indore News in Hindi, sadbhawna paati news.
ट्रेन में यात्री का खोया हूआ पर्स सुरक्षित बरामद, उपमुख्य टिकट निरीक्षक की तत्परता से मिला सामान
मध्य प्रदेश
July 22, 2026
शत्रुजीत ब्रिगेड की शौर्य साधना: शहरी क्षेत्र में बंधकों को आतंकियों से छुड़वाने की एक्सरसाइज का किया प्रदर्शन
रक्षा (Defence)
July 18, 2026
एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026: भारतीय वायुसेना की वैश्विक पहुंच और सामरिक साझेदारी का नया अध्याय
रक्षा (Defence)
July 17, 2026
आर्मी चीफ की पहली नार्थ-ईस्ट की यात्रा- रणनीतिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है ये यात्रा
रक्षा (Defence)
July 17, 2026
vinod jain astrologer
बुध ग्रह का उदय एवं मार्गी होना: लक्ष्य, बुद्धि और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दुर्लभ योग
धर्म / संस्कृति
July 17, 2026

You Might also Like

शिक्षा

प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में अवनी पटेल सम्मानित

June 19, 2026
धर्म / संस्कृति

भारत और प्रधानमंत्री के लिए चुनौतीपूर्ण समय: ज्योतिषीय संकेतों का विस्तृत विश्लेषण

May 25, 2026
MP Education News
शिक्षा

मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों की फीस में ऐतिहासिक कटौती! AFRC ने 2026-27 सत्र के लिए B.Ed. और लॉ कोर्स की फीस घटाई ?

May 9, 2026
पर्यावरणशिक्षा

जल संरक्षण पर राष्ट्रीय सेमिनार: विद्यार्थियों ने पोस्टर और मॉडल से दिया सतत भविष्य का संदेश

April 30, 2026
Previous Next
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
Follow US
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?