Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • देश
  • नागरिक पत्रकारिता
    • विडियो – एआई (AI) पर खबर बनाना सीखें और सबमिट करें
    • Register
    • Login
    • पोस्ट सबमिट करें
  • E-Paper
Search
  • अर्थव्यवस्था / बाजार
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  • technology
  • E-Paper
  • Digital Connect
  • बॉलीवुड
  • शिक्षा
  • अपराध
  • नियम और शर्तें
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
  • होम
  • नागरिक पत्रकारिता
  • E-Paper
Search
  • होम
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रशासन
  • राजनीति
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
    • Indore Latest News
    • Indore News In Hindi
  • नागरिक पत्रकारिता
    • Register
    • Login
    • पोस्ट सबमिट करें
    • Password Reset
  • अपराध
    • Indore Crime News
    • Latest Crime News
  • अर्थव्यवस्था / बाजार
  • कोर्ट / कानून
  • शिक्षा
  • बॉलीवुड
    • फैशन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • फूड
  • संपादकीय
    • लेख
    • विचार
  • विशेषज्ञ / सलाह
  • रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर
  • ग्रामीण / कृषि / पशुपाती
  • धर्म / संस्कृति
  • पर्यावरण
  • पाठक पत्र
  • फोटो फीचर
  • यात्रा और पर्यटन
  • साक्षात्कार
  • Digital Connect
  • विज्ञापन
  • कविता
  • व्यंग्य / कार्टून
  • सिविक बीट
  • शिकायत
    • समाधान
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  • नियम और शर्तें
  • शिकायत/आपत्ति दर्ज करें
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • देश
  • नागरिक पत्रकारिता
  • E-Paper
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today > Poonam Sharma > बीएड कॉलेजों में फर्जीवाड़ा, EOW की सख्ती : बिना फैकल्टी, बिना छात्र चल रहे कॉलेज अब जांच के घेरे में

बीएड कॉलेजों में फर्जीवाड़ा, EOW की सख्ती : बिना फैकल्टी, बिना छात्र चल रहे कॉलेज अब जांच के घेरे में

Last updated: February 13, 2025 9:30 pm
By
sadbhawnapaati
Bysadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
Follow:
5 Min Read
SHARE

Contents
  • ग्वालियर, भोपाल और इंदौर बने फर्जी बीएड कॉलेजों के हॉटस्पॉट
    • भोपाल और इंदौर फर्जीवाड़े के हॉटस्पॉट
    • ईओडब्ल्यू (EOW) का सख्त रुख
    • आगे क्या होगा?

ग्वालियर, भोपाल और इंदौर बने फर्जी बीएड कॉलेजों के हॉटस्पॉट

इंदौर के कुछ कॉलेजों में एमएड के छात्र ही बन गए फैकल्टी, वेतन भी हड़पा गया, फर्जी शिक्षकों और कॉलेज संचालकों पर गिरेगी गाज, 7 दिन में बीएड कॉलेजों के दस्तावेज मांगे, जांच में जुटी एजेंसियां

बिना कॉलेज जाए डिग्री प्राप्त करना और उस डिग्री का शासकीय नौकरी के लिए आवश्यक होना, इस कोर्स की यूएसपी (USP) बन चुकी है। कॉलेज संचालक इस सुविधा का मनमाफिक फायदा उठाकर छात्रों से मोटी फीस वसूल रहे हैं और कॉलेज नहीं आने की सुविधा के लिए अलग से पैसा भी ले रहे हैं। हमने जून 2024 में बीएड कॉलेजों में हो रहे फर्जीवाड़े पर अपनी रिपोर्ट पेश की थी, जिसके बाद अब जांच शुरू हुई है। शुरुआती जांच में ही सामने आया है कि बीएड कॉलेजों में सबसे अधिक धांधली हो रही है।

पूनम शर्मा
दैनिक सदभावना पाती

भोपाल /इंदौर। हाल ही में ग्वालियर क्षेत्र के बीएड कॉलेजों की मान्यता को लेकर कई मामले सामने आए हैं, जहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनसीटीई (NCTE) से मान्यता और जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्धता ली गई। इन कॉलेजों की हकीकत यह है कि वे सिर्फ कागजों पर संचालित हैं। जब जांच टीमों ने इन कॉलेजों का दौरा किया तो वहां न स्टाफ मिला और न ही छात्र। बिना नियमित फैकल्टी, बिना नियमित छात्रों, बिना हॉस्टल, बिना नियमों के केवल कागजों पर कॉलेज चलाए जा रहे हैं।

दैनिक सदभावना पाती के पास कई कॉलेजों से बातचीत के साक्ष्य सुरक्षित हैं जहाँ कॉलेज द्वारा साफ़ साफ़ छात्रों को नॉन अटेंडिंग (डमी) एडमिशन देने की बात की जा रही है। डमी एडमिशन के जरिए प्रदेशभर में करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति भी निकाली जा रही है। इसमें विश्वविद्यालय, एनसीटीई और आदिवासी विकास विभाग की संलिप्तता स्पष्ट दिख रही है। यह घोटाला कई वर्षों से बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है। स्थिति यह है कि “हींग लगे न फिटकरी, रंग चौखा हो जाए।”

भोपाल और इंदौर फर्जीवाड़े के हॉटस्पॉट

ग्वालियर के बाद सबसे अधिक घोटाले भोपाल और इंदौर में हो रहे हैं। इंदौर में ही 30 से अधिक कालेज हैं, कुछ कॉलेज संचालकों के पास दर्जनों संस्थान हैं और कई संस्थान एक ही बिल्डिंग में संचालित किए जा रहे हैं। इंदौर के एक संस्थान में अलग-अलग नामों से कॉलेजों की मंडी बना दी गई है। राजनीतिक रसूख और प्रशासन की लापरवाही के चलते इन घोटालों पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। अब आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) ने जांच शुरू कर दी है और प्रदेश के विश्वविद्यालयों को 7 दिनों के भीतर बीएड कॉलेजों के दस्तावेज सौंपने के निर्देश दिए हैं। दोषी संचालकों को जेल भेजने की तैयारी भी की जा रही है।

ईओडब्ल्यू (EOW) का सख्त रुख

आर्थिक अपराध ब्यूरो ने स्पष्ट कर दिया है कि इस जांच को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इंदौर के कुछ कॉलेज संचालकों की गड़बड़ियां सामने आई हैं, जहां उन्होंने अपने ही एमएड करने वाले छात्रों को फैकल्टी दिखाया और उनके नाम से वेतन जारी किए बिना ही हड़प लिया। इन संचालकों के इंदौर, सेंधवा, धार, खरगोन, राजगढ़, देवास और बड़वानी में भी बीएड कॉलेज संचालित हो रहे हैं। ईओडब्ल्यू इन सभी फर्जी शिक्षकों को जेल भेजने की योजना बना रही है, जो सिर्फ कागजों पर कॉलेजों में कार्यरत हैं, जबकि वास्तविकता में वे कहीं और कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालयों से मांगी गई जानकारी में ऐसे शिक्षकों के फोन नंबर और अन्य विवरण भी शामिल हैं।

आगे क्या होगा?

जांच की गति को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह घोटाला व्यापमं और नर्सिंग घोटाले से भी बड़ा साबित होगा। सरकार और प्रशासन यदि इस पर सख्त कार्रवाई करता है, तो शिक्षा जगत में यह एक बड़ा सुधार साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

अगले अंक में पढ़िए: इस घोटाले पर जिम्मेदारों की प्रतिक्रिया, इंदौर और उज्जैन संभाग के किन-किन कॉलेजों की मिली संलिप्तता, और कैसे खुलेआम उड़ाई जा रही हैं नियमों की धज्जियां!

सिंह राशि के मघा नक्षत्र में ग्रहों के महासंयोग से देश की अर्थव्यवस्था और राजनीति में बड़ी सर्जरी, तूफानी हलचल के संकेत — सावधानी में समझदारी
शशि एन्क्लेव में EWS-LIG प्लॉटों का ‘खेल’! पहले गरीबों के नाम, फिर परिवार और डायरेक्टरों के नाम – RTI एक्टिविस्ट ने खोले दस्तावेज, EOW-ED में शिकायत की तैयारी
गुरु पूर्णिमा 2026 : गुरु कृपा से आत्मज्ञान, शुभ कर्म और चातुर्मास का दिव्य संदेश
27 जुलाई से शनि वक्र: 138 दिन का कर्म-शुद्धि काल, न्याय के साथ मोक्ष का अवस
Mercury Retrograde: Could June 29 – July 24, 2026 Become a Critical Period for Cybersecurity and Global Communication?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Cry0
Bysadbhawnapaati
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
Previous Article पार्ट 1 : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर सहित प्रदेश के बीएड कॉलेजों की जांच शुरू, EOW ने मांगी जानकारी
Next Article Indore news in hindi 700 बीएड कॉलेज 58 हजार छात्र 174 करोड़ फीस, 1000 करोड़ से ज्यादा का छात्रवृत्ति घोटाला, फर्जी फैकल्टी वित्तीय अनियमितताएं अब सभी ईओडब्ल्यू की जद में

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

ख़ास ख़बरें..

नीच मंगल पर उच्च गुरु की छाया, 31 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी उथल-पुथल
धर्म / संस्कृति
September 19, 2026
उत्तम शौच : लोभ का त्याग, संतोष का स्वीकार
धर्म / संस्कृति
September 19, 2026
चीन ने फिलीपींस के साथ की वही हरकत जो पाकिस्तान ने अरब सागर में भारत के साथ की, समझना होगा इस ‘बीजिंग-इस्लामाबाद मॉडल’ को
रक्षा (Defence)
September 19, 2026
uttam satya dharm
उत्तम सत्य : वाणी में सत्य, व्यवहार में विश्वास
धर्म / संस्कृति
September 18, 2026
Uttam Arjav
उत्तम आर्जव : मन, वचन और कर्म को एक कर लेने की साधना
धर्म / संस्कृति
September 18, 2026
उत्तम मार्दव धर्म पूजा
उत्तम मार्दव : मान छोड़ो, आत्मा को हल्का करो
धर्म / संस्कृति
September 18, 2026
तेजस की उपलब्धि तो है पर डिलीवरी में विलंब पर भी उठ रहे हैं सवाल- जरुरत है आत्मनिर्भरता की राह में आ रही चुनौति यों पर गौर करने की
रक्षा (Defence)
September 18, 2026
अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना की हिमाकत और भारतीय नौसेना, भारत सरकार का नाकाफी एक्शन
रक्षा (Defence)
September 18, 2026

You Might also Like

Vinod Jain Astrologer in Indore.
धर्म / संस्कृति

बुध ग्रह वक्री : क्या 29 जून से 24 जुलाई तक साइबर सुरक्षा और संचार व्यवस्था की होगी अग्निपरीक्षा?

July 3, 2026
Jyotishachary Vinod Jain in indore
धर्म / संस्कृति

बुध ग्रह होंगे वक्री : 29 जून से 24 जुलाई तक सावधानी, धैर्य और विवेक की होगी परीक्षा

June 26, 2026
Jyotish-Vinod-Jain-in-indore
धर्म / संस्कृति

सेनापति चले…पृथ्वी त्तत्व वृषभ राशि में

June 22, 2026
शिक्षा

प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में अवनी पटेल सम्मानित

June 19, 2026
Previous Next
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
Follow US
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?