दैनिक सदभावना पाती
इटारसी। चौधरी कुर्मी समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में इटारसी की मेधावी छात्रा अवनी पटेल को सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री की उपस्थिति में अवनी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अवनी पटेल ने वर्ष 2026 की हाई स्कूल परीक्षा में 470 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने अवनी की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। अवनी की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


