एमआर 3 व 5 का सर्वे पूरा, डलेगी सेंट्रल लाइन, अलाइन्मेंट के लिए फाइल पहुंची टी. एंड सीपी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। लंबे इंतजार के बाद अब सब सड़कों के बाद एमआर 3 स 5 को बनाने के लिए मुहूर्त आ ही गया। सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब सेंट्रल लाइन डाली जाएगी।
अब एमआर 3 व 5 का सीमांकन किया जाएगा। सेंट्रल लाइन डालने के बाद सड़क के दोनों तरफ के मकान पीछे हटाए जाने का काम होगा। वैसे भी एमआर 5 सुपर कॉरिडोर से छोटा बांगड़दा होकर इंदौर वायर वीआईपी रोड तक अतिक्रमण ज्यादा है।
एमआर 3 रीजनल पार्क से बायपास तक चार किलोमीटर लंबाई में बनेगा। इस पर चौपन करोड़ रू. खर्च होगा। सीमेंट की अस्सी फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क पर नामकरण भेरूलाल पाटीदार मार्ग किया जा चुका है।
एमआर फाइव 5.6 किलोमीटर लंबाई में अभी 80 फुट चौड़ा बनाया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि अभी ट्रैफिक कम है। ट्रैफिक बढ़ने पर इसे 80 फुट से बढ़ाकर डेढ सौ फुट किया जाएगा।
इंदौर विकास प्राधिकरण ने सुपर कॉरिडोर के दोनों तरफ छोटा बांगड़दा व बड़ा बागंड़दा तरफ 300-300 मीटर तक सीमेंट कांक्रीट की डेढ़ सौ फुट चौड़ी बनाकर भविष्य के हिसाब से पूरी चौड़ाई से बना दी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।