स्वप्न ज्योतिष | दुर्घटना और अशुभ होने का संकेत देते हैं ये स्वप्न |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ज्योतिष में भी सपनों का विशेष महत्व बताया गया है। स्वप्न ज्योतिष में अनेक सपनों तथा उनसे जुड़े फलों का वर्णन मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं, जो हमें धन हानि के बारे में बताते हैं-

1. सपने में यदि किसी को खाली बैलगाड़ी दिखाई दे तो उसे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

2. यदि कोई स्वप्न में स्वयं को घर का फर्नीचर या खिड़की तोड़ते हुए देखे तो शीघ्र ही उसकी स्थिति भिखारी जैसी हो सकती है।

3. अगर आपको कोई ऐसा सपना दिखाई दे जिसमें आप स्वयं को दिवालिया घोषित कर दें तो उस व्यक्ति का व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो सकता है।

4. जब कोई व्यक्ति सपने में किसी नगर पर विमानों को बम बरसाता हुआ देखता है, तो उसकी अचल संपत्ति नष्ट होने के योग बनते हैं।

5. यदि कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को कहीं जाता हुआ देखता है तथा अंधेरा हो जाए तो उस व्यक्ति को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

6. सपने में यदि किसी को उल्लू दिखाई देता है तो उसे धन हानि होती है तथा अन्य कष्ट भी उठाने पड़ सकते हैं।

7. यदि कोई व्यापारी स्वयं को गड्ढे में गिरता देखता है तो व्यापार में बड़ी हानि होने के योग बन सकते हैं।

8. जो व्यक्ति सपने में सोना मिलता हुआ देखता है, उसे धन-संपत्ति की हानि हो सकती है।

9. सपने में यदि कोई समाचार पत्र में अपने संबंधियों का समाचार पढ़ता है तो उसे भी धन हानि हो सकती है।

10. यदि कोई धनवान व्यक्ति सपने में चिडिय़ा को रोते हुए देखता है तो शीघ्र ही वह सड़क पर आ सकता है यानी उसका धन, वैभव व ऐश्वर्य आदि सभी कुछ नष्ट हो सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
21 Comments