इंदौर में बाइक चोरी कर ले जा रहे बदमाश सिपाही से भिड़े रोका तो दिखाई तलवार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर ।  पूरा घटनाक्रम एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित नेहरु नगर का है। तड़के करीब 5.30 नेहरु नगर स्थित चार नंबर रोड़ पर दो बाइक पर तीन लोग दिखाई दिए। सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश भागने लगे। सिपाहियों ने उन्हें ललकारा तो तलवार दिखा दी।बाइक चला रहे सिपाही गोविंद ने बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया। जैसे ही बदमाश गिरा तो उसने तलवार निकाली और मारने दौड़ा। बदमाशों ने जवानों पर ईंट और पत्थर से हमला शुरू कर दिया। बदमाश भागते हुए एक नंबर गली की तरफ आ गए और सिपाहियों को मारने की धमकी देते रहे। हालांकि पुलिस ने इसकी थाने में शिकायत नहीं की है। बदमाश भी भागने में सफल हो गए। हमले के दौरान चुराई गई बाइक छोड़ कर भाग गए। बाइक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित चार नंबर रोड से चुराई थी।

फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही थी पुलिस

क्षेत्र में लंबे समय से दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे। पुलिसवालों को चोरों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए थे। सिपाही फुटेज लेकर आरोपितों को तलाश रही थी। इसी दौरान टोपा पहने बदमाश दिखाई दे गए। सिपाही दोनों को पहचान गए और ललकारना शुरूु किया। पुलिस को शक है कि वारदात में कंजर गैंग का हाथ है। आरोपित वाहन चुराकर इंजिन व अन्य पार्टस बेच देते है।

फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही थी पुलिस

क्षेत्र में लंबे समय से दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे। पुलिसवालों को चोरों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए थे। सिपाही फुटेज लेकर आरोपितों को तलाश रही थी। इसी दौरान टोपा पहने बदमाश दिखाई दे गए। सिपाही दोनों को पहचान गए और ललकारना शुरूु किया। पुलिस को शक है कि वारदात में कंजर गैंग का हाथ है। आरोपित वाहन चुराकर इंजिन व अन्य पार्टस बेच देते है।

बाइक लेकर आते है बदमाश, बाइक लेकर भाग जाते

चोर बाइक लेकर आते है और रैकी कर बाइक चुरा लेते है। एक बदमाश लॉक तोड़ने में एक्सपर्ट रहता है। जबकि दूसरा तंग गलियों और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बाइक दौड़ाने में एक्सपर्ट रहता है। दूसरा बदमाश चाकू, तलवार रखता है और सामना होने पर हमला करने से नहीं चूकता।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
13 Comments