Press "Enter" to skip to content

देश का मंत्रिमंडल हुआ भारी भरकम, म प्र से अब 6 मंत्री

नई कैबिनेट में किसे मिला कौन सा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट, कुछ ऐसे फैसले जो मोदी को अन्य नेताओं से अलग करते है |

 

National News. PM Modi New Cabinet:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया. कुछ चेहरों को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया तो कुछ नए चेहरों को जगह दी गई. पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरे शामिल किए. इसके साथ ही सात वर्तमान राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. वहीं आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया. मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. किस मंत्री को कौन सा विभाग और पोर्टफोलियो मिला नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं.

कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कुछ इस प्रकार है

किसे मिले कौन सा विभाग- कैबिनेट मंत्री

1. राज नाथ सिंह – रक्षा मंत्री
2. अमित शाह – गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
3. नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
4. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
5. नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
6. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामलों के मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल – वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री
10. धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
11. प्रल्हाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, और खान मंत्री
12. नारायण तातू राणे – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
13. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री
14. मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
15. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
16. गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास मंत्री, और पंचायती राज मंत्री
17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया – नागरिक उड्डयन मंत्री
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह – इस्पात मंत्री
19. अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री, संचार मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
20. पशुपति कुमार पारस – खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री
21. गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री
22. किरण रिजिजू – कानून और न्याय मंत्री
23. राज कुमार सिंह – विद्युत मंत्री, और ऊर्जा मंत्री
24. हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, और आवास और शहरी मामलों के मंत्री
25. मनसुख मंडाविया – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्री
26. भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्री
27. महेंद्र नाथ पाण्डेय – भारी उद्योग मंत्री
28. पुरुषोत्तम रूपाला – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
29. जी. किशन रेड्डी – संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री, और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री
30. अनुराग सिंह ठाकुर – सूचना और प्रसारण मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्री

राज्य मंत्रियों में किसको क्या मिला

1. राव इंद्रजीत सिंह – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय और कारपोरेट कार्य मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार
2. जितेंद्र सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमन्त्री कार्यालय, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग
3. श्रीपद नाईक – बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय
4. प्रहलाद सिंह पटेल – जल शक्ति और खाद्य प्रसंकरण
5. अश्विनी कुमार चौबे – उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
6. अर्जुन राम मेघवाल –  संसदीय मामलों, संस्कृत मंत्रालय
7. जनरल (रि.) वीके सिंह – सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय
8. कृष्णा पाल – ऊर्जा और भारी उद्योग मंत्रालय
9. दानवे रावसाहेब दादाराव – रेलवे, कोयला एवं खनन मंत्रालय
10. रामदास अठावले – सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
11. साध्वी निरंजन ज्योति – उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
12. संजीव कुमार बाल्यान – मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
13. नित्यानंद राय – गृह मंत्रालय
14. पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय
15. अनुप्रिया पटेल – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
16. एस पी एस बघेल – विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
17. राजीव चंद्रशेखर – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
18. शोभा करंदलाजे – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
19. भानुप्रताप सिंह वर्मा – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय
20. दर्शन विक्रम जरदोश – रेलवे, कपड़ा मंत्रालय
21. वी मुरलीधरन – विदेश राज्य मंत्री, संसदीय कार्य मंत्रालय
22. मीनाक्षी लेखी – संस्कृत मंत्रालय
23. सोम प्रकाश – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
24. रेणुका सिंह सारुता – आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
25. रामेश्वर तेली – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और श्रम व रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
25. कैलाश चौधरी – कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
27. ए नारायणस्वामी – सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण
28. अन्नपूर्णा देवी – शिक्षा मंत्रालय
29. कौशल किशोर – आवास और शहरी विकास मंत्रालय
30. अजय भट्ट – रक्षा राज्य मंत्री और पर्यटन राज्य मंत्री

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

31. बी एल वर्मा – पूर्वोत्तर विकास और सहकारिता मंत्रालय
32. अजय कुमार – गृह राज्य मंत्री
33. चौहान देवुसिंह – संचार मंत्रालय में राज्यमंत्री
34. भगवंत खुबा – ऊर्जा मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
35. कपिल मोरेश्वर पाटिल – पंचायती राज्य मंत्रालय
36. प्रतिमा भौमिक – सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
37. सुभाष सरकार – शिक्षा राज्य मंत्री
38. भागवत कृष्णराव कराड – वित्त राज्य मंत्री
39. राजकुमार रंजन सिंह – विदेश राज्य मंत्री
40. भारती पवार – स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय
41. बिश्वेश्वर टुडू – जनजातीय मामलों का मंत्रालय, जल शक्ति
42. शांतनु ठाकुर – मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज
43. एल मुरुगन – पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन विभाग और आईबी मंत्रालय
44. मुंजापारा महेंद्रभाई – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और आयुष
45. जॉन बार्ला – अल्प संख्यक मंत्रालय
46. निसिथ प्रमाणिक – गृह मंत्रालय, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय

कई मंत्रियों को मिला प्रमोशन
इनके अलावा किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. इन चारों नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. रिजिजू इससे पहले युवक कार्यक्रम और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे और सिंह पहले विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जबकि पुरी आवासन तथा शहरी विकास और नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे. मांडविया के पास बंदरगाह, पोत और जलमार्ग परिवहन मंत्रालय के राज्य मंत्री का (स्वतंत्र प्रभार) था. भाजपा महासचिव व राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य भूपेंद्र यादव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. जिन राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया उनमें पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हैं. रूपाला इससे पहले कृषि राज्यमंत्री थे जबकि रेड्डी गृह राज्यमंत्री और ठाकुर वित्त राज्यमंत्री थे.

 न विधायक न सांसद और बना दिया मंत्री – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ निर्णय ऐसे होते है जो उनको अन्य नेताओ से अलग करते है कल हुए मंत्रिमंडल विस्तार में एक नहीं बल्कि कई चौंकाने वाले नाम शामिल किए. इनमें से एक रहा तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष एल मुरुगन का,  जिन्हें बुधवार शाम कैबिनेट में शामिल किया गया. माना जा रहा है दक्षिण में प्रभाव बढ़ाने और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दो दशक बाद चार सीट जीतने पर एल मुरुगन को पुरस्कार स्वरूप कैबिनेट में शामिल किया गया है. मुरुगन की मेहनत इससे समझी जा सकती है कि मार्च 2020 में जब वह बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष बने थे तब उनके पास विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए मुश्किल से एक साल का समय था. इसके बावजूद उन्होंने बीजेपी का ग्राफ बढ़ाने का काम कर दिखाया. रोचक बात यह है कि वह फिलहाल सांसद भी नहीं हैं. 
सिंधिया और खटीक ने ली शपथ, मोदी मंत्रिमंडल में एमपी कोटे से हो गए 6 मंत्री : आखिरकार कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने के करीब 15 महीने बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मोदी कैबिनेट में मंत्री बन गए. सिंधिया के बीजेपी में जाने के एक दिन बाद से ही उनका केंद्र में मंत्री बनना तय माना जा रहा था लेकिन इंतज़ार थोड़ा लंबा हो गया. सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद इतना साफ हो गया है कि बीजेपी में उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है जो मध्यप्रदेश की राजनीति में भी असर ज़रूर डालेगा. अब मध्यप्रदेश से केंद्र सरकार में मंत्री बनने वालों की संख्या छह हो गई है। इनके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और धर्मेंद्र प्रधान (राज्यसभा सांसद ) शामिल हैं। 

[/expander_maker]

Spread the love
More from Latest National NewsMore posts in Latest National News »
More from National NewsMore posts in National News »