इंदौर में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा लोगो की लापरवाही की भेट चढ़ी रंगपंचमी की गेर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना का बढ़ता संक्रमण इस साल भी होली के रंग में भंग डालेगा। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर पर लगातार दूसरे साल संकट छाया है। शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए आपदा प्रबंधन समूह ने मंगलवार को रेसीडेंसी कोठी पर बैठक की। प्रशासन ने तय किया है कि गेर संचालक अभी गेर निकालने की कोई तैयारी न करें। जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर मास्क और शारीरिक दूरी याद आई है। इंदौर सहित आसपास कोरोना के केस बढ़ने के बाद जिला आपदा प्रबंधन समूह ने तय किया है कि सभी लोग फिर से मास्क का उपयोग करना शुरू कर दें।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसके लिए आज बुधवार से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके कुछ दिन बाद सख्ती बरती जाएगी। जो लोग बिना मास्क शहर में घूमते पाए तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि कोरोना अभी गया नहीं है, भ्रम में नहीं रहें।

सुरक्षा का पंच

1 – बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर रहेगी रोक

2 – मास्क के लिए आज से चलेगा जन जागरण अभियान

3 – मास्क नहीं पहना तो पहले समझाएंगे, फिर जुर्माना

4 – कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

5 – निर्देशों व प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन

105 नए मरीज मिले मंगलवार को

कोरोना संदिग्ध 1706 मरीजों के सैंपल जांचे गए, जिनमें से 105 मरीज पाजिटिव आए। अब तक 8 लाख 25 हजार 835 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण से मौत नहीं हुई है। 64 मरिजों को डिस्चार्ज किया गया।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
297 Comments