प्रेमी ने दूल्हे को भेजे दुल्हन के फोटो और मैसेज, दुल्हन लिए बिना लौट गई बारात, बाद में प्रेमी ने भी किया शादी से इंकार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

शहर में शादी वाले परिवार में उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब घर पर बारात तो पहुंची मगर दुल्हन लिए बिना ही लौट गई। यह सब हुआ दुल्हन के प्रेमी की वजह से, जिसने दुल्हन के साथ अपने पुराने फोटो और मैसेज दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को भेज दिए थे।
हालांकि प्रेमी पहले खुद शादी के लिए मान गया था लेकिन बाद में मुकर गया। आखिर में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई। यहां एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह था। नीमच से बारात आई थी। लड़कीवालों ने बारातियों का स्वागत भी किया मगर बारात बिना दुल्हन के चली गई।

पुलिस के अनुसार देपालपुर में रहने वाले शुभम जैन ने बारात आने के बाद दूल्हे को लड़की के कुछ फोटो भेज दिए। इससे वह नाराज हो गया।
बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे के पिता ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझाना चाहा, मगर दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं हुआ।
वह बिना दुल्हन के बारात  लेकर लौट गया। इस मामले में दुल्हन के परिवार ने शादी तुड़वाने वाले प्रेमी शुभम का नंबर निकालकर उसे फोन किया। उसे बताया कि बारात वापस लौट गई है, अगर वह लड़की से प्यार करता है तो यहां आकर इसी मंडप में शादी कर ले।
शुभम पहले तो शादी के लिए राजी हो गया और अपने भाई के साथ इंदौर आने की बात करने लगा, लेकिन कुछ देर बाद वह मुकर गया। उसने भी शादी से इनकार कर दिया।
यह  सब होने के बाद परिवार थाने पहुंचा और पुलिस से बात की। टीआई ने शुभम से बात कर इंदौर आने को कहा तो उसने फोन बंद कर लिया। दुल्हन के परिवार के लोगों ने देपालपुर आने की भी बात कही, लेकिन बात नहीं बन पाई।
शुभम को इंदौर लाने की कोशिश की गई, ताकि पारिवारिक स्तर पर पूरा मामला निपटाया जा सके, लेकिन वह नहीं माना। जब कोई हल नहीं  निकला तो शुभम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।