करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर से देश की होगी तरक्की, केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिंदू कार्ड खेलते हुए भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया है।
नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग कर चुके केजरीवाल ने अब पत्र लिखकर पीएम मोदी से यह अपील की है। केजरीवाल ने यह भी दावा किया है कि उनकी मांग से सभी सहमत हैं और जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आप संयोजक ने एक बार फिर यह तर्क दिया है कि नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने से देश की तरक्की होगी।
केजरीवाल ने नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की मांग को 130 करोड़ लोगों की इच्छा बताते हुए पीएम से सवाल किया कि आज भी देश में इतने लोग गरीब क्यों हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की और दूसरी तरफ श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए।
आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है।
हमारे देश में आज भी इतने लोग करीब हैं। क्यों?’
केजरीवाल ने आगे कहा कि एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों। सही नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद- इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा।
दिल्ली के सीएम ने दावा किया है कि इस मुद्दे पर जनता खूब समर्थन दे रही है। सभी इसके लिए सहमत हैं। केजरीवाल ने लिखा, ‘कल एक प्रेस वार्ता करके मैंने सार्वजनिक रूप से इसकी मांग की। तब से सामान्य जन का इस मुद्दे पर जबरदस्त समर्थन मिला है। लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। सभी लोग चाहते हैं कि इसे तुरंत लागू किया जाए।’
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।