स्पा पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पकड़े गए 24 युवक-युवतियों में दो थाईलैंड की

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एमपी के इंदौर में एक स्पा पार्लर पर छापा मारने से पुलिस को शहर में चल रहे देह व्यापार के अनैतिक धंधे में थाईलैंड कनेक्शन का पता लगा है। पुलिस ने स्पा पार्लर से 13 युवतियों और 11 युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। इनमें से दो युवतियां थाईलैंड की हैं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने स्पा पार्लर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने स्पा पार्लर पर छापा मारा तो दो दर्जन से ज्यादा युवक और युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें 13 महिलाएं और 11 पुरुष हैं। पकड़ी गई महिलाओं में दो थाईलैंड मूल की है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने के साथ स्पा पार्लर के मालिक का भी पता लगा रही है।

पुलिस को विजय नगर थाना क्षेत्र के रसोमा चौराहे के पास स्थित शगुन आर्केड बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर संचालित एटम्स स्पा पार्लर में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को इंदौर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्पा पार्लर पर छापा मारा तो यहां भगदड़ का माहौल हो गया। बड़ी तादाद में पुरुष और महिलाएं यहां-वहां भागने की कोशिश करने लगे। स्पा का संचालक इस अफरा-तफरी में भागने में सफल रहा।

पुलिस ने स्पा पार्लर से 13 युवतियां और 11 युवकों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। महिला थाना की प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में से दो थाईलैंड की हैं। फिलहाल सभी को महिला थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि थाईलैंड से लड़कियां इंदौर कैसे आईं और इनके लिए पासपोर्ट आदि की व्यवस्था किसने की। पुलिस स्पा के फरार संचालक की भी तलाश कर रही है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments