पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, और एक खबर वीडियो कॉल पर युवकों को उत्तेजित करके उनके कपड़े उतराते फिर इसको कर लेते रिकॉर्ड.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर . धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने बीती रात को धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, इससे पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि शिक्षक की एक और पत्नी थी। इसी को लेकर दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात को बंद कमरे में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पत्नी ने शिक्षक पति पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

और इधर राजधानी में सेक्सटॉर्शन करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने राजस्थान से 2 आरोपी और  हरियाणा से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के नाम की फर्जी फेसबुक ID बनाकर युवकों से  दोस्ती करते थे। दोस्ती के बाद व्हाट्सएप नंबर लेकर  अश्लील बातें करते थे, इस दौरान युवकों को उत्तेजित करके उनके कपड़े उतारने को कहते थे। इस दौरान वीडियो  कॉल को रिकॉर्ड कर लिया जाता था।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसके बाद युवकों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। सायबर क्राइम भोपाल की टीम ने 3 आरोपियों को  गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट से जुड़े मोहम्मद बरकत अली नाम के मास्टरमाइंड को गुड़गांव से गिरफ्तार किया था। स्थानीय गैंग संयुक्त होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

दिल्ली के जॉइंट कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा, “वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए गैंग स्क्रीन रिकॉर्डर का इस्तेमाल करता था। फिर धमकी दी जाती कि पैसा नहीं दोगे तो वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देंगे।”  गैंग ब्लैकमेल करने वालों से मात्र 15,000 रु मांगते थे। युवक भी इस रकम को बिना किसी शोर – शराबे के दे देते थे। हालांकि कुछ लोगों ने गैंग के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।