- बारिश के आसार नहीं हुसैन का कहना है कि फिलहाल तापमान में इजाफा ही देखने को मिलेगा, हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना नहीं. प्रदेश में बुधवार को पचमढ़ी में ही मौसम में बदलाव हुआ था.
- यहां एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत मिलेगी. 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.
- उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के प्रकोप का प्रमुख चरण खत्म हो रहा है और बादलों की मौजूदगी बढ़ने की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है.
- राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गर्मी का प्रकोप गुरुवार से कुछ कम होगा.
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में सीधी सबसे गर्म रहा है. सीधी में तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. नौगांव में 42.3, खरगोन में 42.2 डिग्री, खंडवा में 42.5डिग्री, नरसिंहपुर-दमोह में 42 डिग्री, खजुराहो-नर्मदापुरम में 42.6 डिग्री, भोपाल में 40 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, रायसेन में 41.2 डिग्री, राजगढ़ में 41.6 डिग्री, रतलाम में 41 डिग्री, गुना में 40.6 डिग्री, धार में 40.4 डिग्री, दतिया में 40.8 डिग्री, रीवा में 41.8 डिग्री, सतना में 41.5 डिग्री, उमरिया में 41.7 डिग्री और टीकमगढ़ में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
3 दिन तक गर्मी से मामूली से राहत
मौसम वैज्ञानिक अश्फाक हुसैन का कहना है कि कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ आया हुआ है. इसके चलते तापमान में गिरावट आ रही है. वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है.
पाकिस्तान और राजस्थान से गर्म हवाएं आने वाली हैं. इसके चलते तापमान लगातार बढ़ेगा.
बारिश के आसार नहीं
हुसैन का कहना है कि फिलहाल तापमान में इजाफा ही देखने को मिलेगा, हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना नहीं. प्रदेश में बुधवार को पचमढ़ी में ही मौसम में बदलाव हुआ था.

