Tokyo Olympics: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय ओलंपिक दल का आधिकारिक गाना लांच किया.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Sports News। भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के ओलंपिक दल का चीयर फॉर इंडिया गीत बुधवार को लांच किया और लोगों से टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की। संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल के आधिकारिक गीत तैयार किया जिसका शीर्षक ‘चीयर  फॉर  इंडिया हिन्दुस्तानी वे’ है।

ठाकुर ने कहा, ‘मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने तथा टोक्यो ओलंपिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।’ उन्होंने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने कोविड-19 महामारी के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा कि टीम इंडिया का आधिकारिक चीयर गीत पिछले 18 महीनों में सभी शेयरधारकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है। वहीं इस गाने के लांच के मौके पर राज्य मंत्री (खेल) निशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान और आईओए महासचिव राजीव मेहता भी मौजूद थे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

आपको बता दें कि, इस बार भारत 119 खिलाड़ियों समेत 228 सदस्यीय दल भेजेगा और ये किसी भी ओलंपिक में जाने वाला सबसे बड़ा दल होगा। 119 खिलाड़ियों में 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं। भारतीय खिलाड़ी 85 इवेंट्स में पदक के लिए अपना दम दिखाएंगे। यह ओलंपिक में भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल होगा। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जाएगा। कोविड महामारी की वजह से इस बार स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।