खरगोन में दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी यात्री बस पलटी, 4 की मौत, 24 से अधिक घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

हादसे के चलते बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मृतकों में 3 महिला एक मासूम शामिल, 8 गंभीर रूप से घायल, बस कंडक्टर हिरासत में

Khargone Bus Accident। जिले में शनिवार के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यात्रियों को लेकर अलीराजपुर जा रही बस कंट्रोल खोकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में बैठे 4 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 24 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 3 महिला एक मासूम शामिल है। वहीं, हादसे के चलते बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस अलीराजपुर जाने से पहले पलट गई है। हादसा सेगांव पुलिस चौकी के जिरातपुरा फाटे की है। हादसे का पता चलते ही सेगांव पुलिस और तहसीलदार पहुंच गए। हादसे के चलते बस पलट गई थी। इसलिए कई यात्री दब गए। हादसे को देख ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। वहीं, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी को बुलाया गया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

3 महिला समेत बच्चे की मौत कई घायल

इस दुर्घटना के चलते तीन महिलाओं और एक 8 माह के शिशु की मृत्यु हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 14 महिलाएं हैं। गंभीर रूप से घायल आठ को खरगोन के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। गनीमत यह रही की घटनास्थल के पास खाई नहीं थी वरना दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी। बताया  रहा है कि मृतकों में 28 वर्षीय आरती चौहान और 8 महीने के वेदांत की पहचान हो सकी है। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त बाकी है। बस के कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।

इन यात्रियों को आई चोट

यह हादसा खरगोन जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर हुआ है. हादसे के पीछे की वजह टायर फटना बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में, दमोह निवासी भारती बाई पति मदन (60), राजी बाई पति हरपाल (60), जय बाई पति इमरान (60), गुलाबरानी पति कर्मचंद (65), भागचंद पिता दुलाराम (58), कला बाई पति मानक (60), छोटी बाई पति चीतू (38), मानकलाल पिता तुलाराम (61) और शील सिंह पिता कल्लू (60) घायल हुए हैं। खरगोन के रहने वालीं गायत्री पति दूलीचंद (60) और पूजा पति नवनीत (30), और भी कई लोगों को चोट आई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।