यूजीसी नेट 2022 परीक्षा आज से शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन कल शनिवार 9 जुलाई, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। हम इस खबर में आपके लिए लेकर आए हैं परीक्षा से जुड़ी अहम गाइडलाइंस, जिसका पालन आपको ध्यानपूर्वक करना होगा। आइए जानते हैं-:

एनटीए की ओर से इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दिसंबर, 2021 और जून, 2022 दोनों ही सत्र के लिए किया जा रहा है। परीक्षा 9, 11, 12, जुलाई और 12, 13, 14 अगस्त को किया जा रहा है। हर साल लाखों की संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इसलिए परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।

क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान होगा। इसमें 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उनके डोमेन का होगा। इसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।