केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज जारी करेंगे ‘राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा’ का आधिकारिक निर्देश पत्र

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 Education News. आज शुक्रवार 29 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा का आधिकारिक निर्देश पत्र देश के सामने आ जाएगा। देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस आधिकारिक निर्देश पत्र को जारी करेंगे।
इस निर्देश पत्र में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की विकास प्रक्रिया, संरचना और उद्देश्य सूचीबद्ध होंगे। गुरुवार को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 चार क्षेत्र- स्कूल शिक्षा, बचपन में आरंभिक देखभाल और शिक्षा (ECCE), अध्यापक शिक्षा और प्रौढ़ शिक्षा में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (एनसीएफ) के विकास की सिफारिश करती है।
इन पाठ्यक्रम रूपरेखाओं के विकास के लिए जानकारी प्रदान करने के लिहाज से एनईपी, 2020 के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के अंतर्गत इस पर आधारित कुल 25 विषयों की पहचान की गई है।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी इस बात की जानकारी दी कि आधिकारिक निर्देश पत्र राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा की विकास प्रक्रिया, इसकी अपेक्षित संरचना, इसके उद्देश्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के कुछ बुनियादी सिद्धांतों का वर्णन करती है।

राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा को  एक सहयोगी और परामर्शी प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया जा रहा है, जो जिले से शुरू होकर राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर तक है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा के विकास के लिए स्थिति पत्रों के दिशा-निर्देश इस आधिकारिक निर्देश पत्र का अभिन्न अंग हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।