केंद्रीय मंत्री गडकरी और अक्षय कुमार पर लगा दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News। कार में 6 एयरबैग्स की बात पर जोर दे रहे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ट्वीट से बवाल मच गया है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक दुल्हन की विदाई का दृश्य दिखाया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि पिता बेटी को विदा कर रो रहा हैं।
इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार आते हैं और उन्हें बेटी-दामाद की सुरक्षा को लेकर सतर्क करते हैं। हालांकि, यह वीडियो है, तब सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़ा, लेकिन अब इस दहेज प्रथा से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी दहेज प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं।
इसके अलावा वीडियो में दिख रहे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी राजनेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो को लेकर अब यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो से दहेज प्रथा का प्रचार किया जा रहा है। भारत में दहेज लेना या देना दंडनीय अपराध है।
दरअसल, वीडियो में अक्षय कहते हैं, ऐसी गाड़ी में बेटी को विदा करोगे, तब रोना तो आएगा ही।’ इसके बाद पिता गाड़ी की खूबियां गिनाते हैं, लेकिन कुमार 6 एयरबैग के बारे में पूछते हैं. वीडियो के अंत में गाड़ी बदल दी जाती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।