वैक्सीनेशन महाअभियान • आज 2 लाख टीकों का लक्ष्य, प्रोत्साहन में कई इनाम भी.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना से बचाव के लिए इंदौर सहित पूरे प्रदेश में सोमवार से वैक्सीन महाअभियान की शुरुआत होगी। इंदौर जिले को वैक्सीन के तीन लाख डोज मिल चुके हैं। 2.77 लाख डोज कोबी शील्ड के और 23 हजार को वैक्सीन के हैं। 18 + वाला कोई भी व्यक्ति जिले में बने 1052 केंद्रों में से किसी पर भी जाकर वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लगवा सकता है। हालांकि कोवैक्सीन की संख्या कम होने से इसका केवल दूसरा डोज ही लगेगा। अभी जिले में करीब 18 लाख वैक्सीन डोज लग चुके हैं। इसमें 15.50 लाख लोगों को पहला डोज लगा है। इंदौर कुल वैक्सीन डोज की संख्या में मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे मेट्रो शहर की कतार में है और देश में 12वें नंबर पर है। आबादी को वैक्सीनेटेड करने के प्रतिशत के मामले में इंदौर 55% के साथ देश में दूसरे नंबर पर है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा, केंद्र पर आखिरी व्यक्ति रहने तक वैक्सीन लगाएंगे। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वैक्सीन लगवाने वालों के लिए कलेक्टर ने आधे दिन के सवैतनिक अवकाश देने के आदेश भी जारी किए हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

याद रखें  :
1.  सुबह 8 बजे से वैक्सीन लगेगी। केंद्र पर जब तक हितग्राही रहेगा, तब तक वैक्सीन लगाई जाएगी।
2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और यदि नहीं हुआ तो केंद्र पर ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
3. आधार कार्ड हो तो सबसे अच्छा, नहीं तो वोटर आईडी, लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पासबुक, बैंक पासबुक चलेगी।
4 . कोवैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन बाद लग सकता है। कोविशील्ड का डोज 84 दिन के बाद ही लगेगा। आप अपने पहले डोज से दिनों की गणना कर लें, क्योंकि पोर्टल इससे पहले आपका नाम नहीं लेगा।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।