वट सावित्री पूजन, सोमवती अमावस्या एवं शनि जयंती 30 मई को

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

वट सावित्री पूजन एवं सोमवती अमावस्या 30 मई को मनाई जाएगी। शनि जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। 30 मई को साल की आखिरी सोमवती होगी। इसी दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्रार्थना के साथ वट सावित्री पूजन करेंगी।
अनेक श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने जाएंगे। साथ ही दान-पुण्य का सिलसिला भी सुबह से शाम तक चलता रहेगा। बहुत से लोग पितरों के निमित्त तर्पण भी करेंगे।
पंडितों के अनुसार इस बार 30 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या कृतिका नक्षत्र में शुरू होकर रोहिणी नक्षत्र तक रहेगी। यह साल की दूसरी और आखिरी सोमवती अमावस्या है।
अमावस्या तिथि 29 मई रविवार को दोपहर 2:56 बजे शुरू होकर अगले दिन सोमवार को शाम 5:05 बजे तक रहेगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से भी श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है।
वट सावित्री पूजा बताया जा रहा है कि इसी दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखने के साथ वट वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा करती हैं। अखंड सौभाग्य की प्रार्थना के साथ कथा भी पढ़ती हैं।बताया जा रहा है कि इसी दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखने के साथ वट वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा करती हैं।
अखंड सौभाग्य की प्रार्थना के साथ कथा भी पढ़ती हैं। पंडितों के अनुसार सोमवती अमावस्या को इसलिए अत्यधिक शुभ मानते हैं, चूंकि सोमवार का दिन शिव-पार्वती आराधना को समर्पित रहता है।
वहीं अमावस्या तिथि पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान व श्राद्ध आदि कर्म के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है।
संयोगवश इस दिन सुबह 6:39 से रात 12:30 तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। शिव व शनिदेव के मंदिरों में पूजा-आराधना के लिए खासी भीड़ रहेगी। इसके पहले सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।