चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि द्वारा 75% अग्निवीरों को पूर्ण वरिष्ठता के साथ स्थायी सेवा में बनाए रखने की संभावना पर दिया गया बयान सैन्य सुधारों में एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत देता है। अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्रों से आए दृश्यों में बटालियन कमांडिंग अधिकारियों को बधाई देते और जवानों को खुशी से जश्न मनाते देखा गया। यह उत्साह केवल एक प्रशासनिक घोषणा की वजह से नहीं है, बल्कि यह हजारों युवा सैनिकों को मिले भविष्य के आश्वासन, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है।
अग्निवीरों के जश्न मनाने का वीडियो उनमे से ही किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में यह वीडियो वायरल वीडियो की श्रेणी में आ गया क्योंकि 1 घंटे में ही इसके करोड़ों व्यूज हो गए।
अग्निपथ योजना की शुरुआत के बाद से 4 साल के कार्यकाल और उसके बाद के जीवन को लेकर अग्निवीरों के मन में एक अनिश्चितता थी। आलोचकों, विपक्षी दलों और कुछ पूर्व सैन्य अधिकारियों ने इसी असमंजस को हथियार बनाकर योजना की उपयोगिता पर सवाल उठाए थे। हालांकि, रक्षा नेतृत्व के इस संवेदनशील निर्णय ने इन सभी आशंकाओं और आलोचनाओं पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है।
रणनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो प्रशिक्षित सैनिकों के एक बड़े हिस्से को सेवा में बनाए रखना बेहद समझदारी भरा कदम है। सेना के लिए युवाओं की ऊर्जा जितनी आवश्यक है, उतनी ही जरूरी 4 साल तक कठोर प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर चुके सैनिकों की दक्षता भी है। इन्हें बनाए रखने से सेना की परिचालन तत्परता मजबूत होगी और संस्थागत अनुभव का नुकसान भी नहीं होगा।
निष्कर्षतः, यह कदम दर्शाता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी नीतियां जब जमीनी वास्तविकताओं के अनुरूप ढाली जाती हैं, तो वे न केवल सैन्य मनोबल को ऊंचा उठाती हैं, बल्कि देश का भरोसा भी मजबूत करती हैं। हालांकि रक्षा विशेषज्ञों के एक बड़े तबके का मानना है कि इन्ही प्रशिक्षित अग्निवीरों को पैरा मिलिट्री फोर्सेज, पुलिस और वन विभाग में ले लेना चाहिए जिससे एक और आतंरिक सुरक्षा मजबूत होगी, वहीँ दूसरी और सिर्फ मामूली सी ट्रेनिंग देकर ही इतना योग्य व्यक्ति देश और सारे प्रदेशों को मिलेगा। जितने खतरे और जितनी चुनौतियां इस समय देश की सीमा पर हैं, उससे कई गुना अधिक देश के अंदर मौजूद हैं, इसलिए यद् कदम बेहद जरुरी है।


