आज हिमाचल में मतदान, 55 लाख मतदाता करेंगे प्रदेश के भविष्य का चुनाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार बंद होने के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी सरगर्मियां मंद पड़ गई हैं। हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा की 68 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है। राज्य में गुरुवार शाम चुनाव प्रचार अभियान बंद हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में 55 लाख से कुछ अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हैं। राज्य में सरकारी कर्मचारी मतदाताओं की संख्या 67 हजार 532 है, वहीं 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इस पहाड़ी राज्य में 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।
वहीं, दूसरी ओर, गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों के लिए 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 2017 में चुनाव लड़ने वाले आधे लोगों को इस बार पार्टी ने दोबारा मौका नहीं किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।