जनता के पैसे को कर रहे बर्बाद 550 सिटी बसें तो चल नहीं रहीं, 400 और लेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। इन्हें जनता की गाढ़ी कमाई का रुपया खर्च करने में मजा आता है। क्योंकि यह रुपया इनका स्वयं का नहीं है। इसलिए यह नित नए नए आदेश निकाल कर रुपयों की बर्बादी कर रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि शहर में 400 नई सिटी बसें और मंगाने जा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि पहले से ही 550 सिटी बसें चल रही है उन्हें यात्री नहीं मिल रहे हैं। अब यह 400 सिटी बसें किन- किन रूटों पर चलाएंगे। इन्हीं अधिकारियों से कि पूछा जाए की यह करोड़ों रुपए को बर्बादी किसके कहने पर कर रहे हैं अगर जवाब नहीं दें तो इनके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाकर इन्हें सबक सिखाया जा सके। वैसे भी शहर में 15000 ऑटो रिक्शा, 3000 से ज्यादा मैजिक व वेन टैक्सी या अन्य कमर्शियल वाहनों के साथ लाखों निजी वाहन सड़कों पर पहले से दौड़ रहे हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सूत्रों की मानें तो नगर निगम अगले कुछ माह में शहर के लोगों को सुखद व सुलभ सफर का लॉलीपॉप देखकर 400 नई सिटी बसें संचालित करने की बात कर रहा है। इसके टेंडर भी हो चुके हैं, आरटीओ को इन बसों को चलाने के लिए रूट तय करने का पत्र लिखा है। नए रूट अभी तक तैयार नहीं हुए हैं, ऐसे में सवाल ये उठता है कि इतनी अधिक बसें कैसे और कहां चलाई जाएंगी। वर्तमान में यात्रियों का टोटा पड़ा हुआ है कई बसें रूटों पर बंद हो गई है।
शहर में 950 बसें रोड पर आ जाती है तो ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ेगा, अभी भी प्रमुख मार्गों पर सिटी बसों द्वारा प्रतिदिन जाम की स्थिति निर्मित होती है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।