प्रदेश के 120 कॉलेजों को NAAC निरीक्षण के लिए चुना – उच्च शिक्षा विभाग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News. मध्य प्रदेश के 120 कॉलेजों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल नैक निरीक्षण (NAAC Inspection) अनिवार्य किए जाने के बाद अब मध्य प्रदेश के 120 कॉलेजों को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निरीक्षण के लिए चुना गया है।
इसके लिए अब शासकीय और निजी कॉलेज भी आवेदन में लगे हुए हैं। वहीं दिसंबर 2022 तक नैक की टीम निरीक्षण के लिए कॉलेजों में दौरा करेगी।
कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग कॉलेजों को मापदंड पर खरा उतरना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय को मदद की जिम्मेदारी दी गई है।
कॉलेज को इन मापदंड पर खरा उतरने के लिए कई चरणों से गुजरना होगा। इंदौर में तीन शासकीय कॉलेज को जल्द नैक निरीक्षण का मौका मिल सकता है।
दरअसल टीम इंदौर के तीन शासकीय कॉलेज में नैक निरीक्षण करने आएंगे। इसके लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा इन कॉलेजों की मदद की जाएगी।

साथ ही यूजीसी ने शासकीय और निजी कॉलेज को 2022 तक कॉलेजों को नैक का मूल्यांकन करवाने के निर्देश दिए थे। हालांकि कोरोना की वजह से यह मामला बीच में अटक गया था।

अब यूजीसी द्वारा इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए 2024-25 तक का समय दिया गया है। शासकीय कॉलेज अब नैक की डिग्री लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पर जोर दे रहे हैं।

बता दे कि नैक ग्रेडिंग मिलने के साथ ही कॉलेजों को अनुदान मिलना शुरू हो जाएगा। जितनी अच्छी नैक ग्रेडिंग संस्थान को मिलेगी।

उतने ही अनुदान केंद्र और राज्य एजेंसियों द्वारा कॉलेजों को आवंटित किया जाएगा। वही आंकड़ों की बात करें तो मध्य प्रदेश में कुल 300 कॉलेज में निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिसमें शासकीय कॉलेज की संख्या अधिक है। कॉलेज में से विभाग ने 120 कॉलेजों का चयन किया है जिसमें नैक का निरीक्षण करवाया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।