कई बीमारियों का रामबाण इलाज है भ्रामरी प्राणायाम, इस तरह शरीर में बहने लगेगी पॉजिटिविटी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अधिकतर लोग तनावग्रस्त हैं। जब आपका मन चिंतित होता है और खुश नहीं होता तो आप किसी भी काम में अच्छी तरह फोकस नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण आपमें गुस्सा, अवसाद, बेचैनी, एंजायटी, बीपी आदी कई परेशानियां जन्म ले लेती हैं। ऐसे में मन की शांति के लिए योग सबसे बेहतर विकल्प माना गया है। वैसे तो बहुत से योगासन है जो हमारे तन और मन को स्वस्थ रखने में बेहद उपयोगी हैं। पर आज हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और आप तनाव मुक्त रहते हैं। इस आसन का नाम है भ्रामरी प्राणायाम।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इस प्राणायाम को सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों समय किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप किसी शांत वातावरण में, सुखासन में बैठ जाएं.

अब आपको अपने हाथों की उंगलियों को चेहरे पर इस तरह से रखना है-

  1. कनिष्का उंगली – मुंह के दोनों ओर, अनामिका- नाक के दोनों ओर, मध्यमा- आँखों के कोनों पर, तर्जनी दोनों ओर की कनपट्टी पर और अंगूठे से अपने दोनों कानों को बंद कर लें।
  2. अब नाक से सांस लें, थोड़ा सा रूकें, अब सांस छोड़ते हुए मधुमक्खी के भिनभिनाने जैसी ध्वनि निकालें। यह प्राणायाम करते हुए ध्यान रखें कि आपका मुँह बंद रहे और आप नाक से ही सांस लें और छोड़ें।
  3. आप नीची ध्वनि या ऊँ का उच्चारण भी कर सकते हैं, लेकिन ऊँची ध्वनि निकालने से इसके अधिक फायदे मिलते हैं।
  4. फिर से गहरी साँस लें और थोड़ा रूक कर साँस छोड़ें। इस प्रकिया को 5 से 7 बार दोहराएं।
  5. यदि आपको उंगलियां चेहरे पर रखने में दिक्कत आ रही हो तो अपनी तर्जनी उंगली से दोनों कानों को बंद करके भी आप भ्रामरी प्राणायाम कर सकते हैं।
  6. इस प्राणायाम को करने के दौरान अपनी आँखें बंद रखें और केवल ध्वनि पर एकाग्रता बनाने का प्रयास करें।
  7. ध्यान दीजिए यह प्राणायाम आप खाली पेट, बाकी व्यायाम करने के बाद करेंगे तो अधिक फायदेमंद होगा।
  8. इस प्राणायाम को निरंतर करने से आपको अपने शरीर में काफी हल्कापन महसूस होगा और आपको शरीर में तरंगे भी महसूस होंगी। इसे रोज़ाना 5 मिनट के लिए करें और अभ्यास के साथ-साथ समय की अवधि बढ़ा दें।यह प्राणायाम व्यक्ति में आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
19 Comments