Indore news : व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो, कमिश्नर को ट्रांसफर की धमकी, शिकायत के बाद साइको अधिकारी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 इंदौर शहर स्थित वाणिज्यकर कार्यालय से पुलिस ने साइको कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। वह एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर महिला कर्मियों के बारे में टीका टिप्पणी करता था। इसके साथ ही उस ग्रुप में पोर्न वीडियो भी डालता था। यही नहीं वह अपने विभाग के कमिश्नर को भी ट्रांसफर की धमकी देता था। विभागीय शिकायत के बाद इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

दरअसल, इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने वाणिज्यकर कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कर्मचारी ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उस में अश्लील वीडियो डालता था। साथ ही कमिश्नर के ट्रांसफर तक की धमकी देता था। वहीं, जो लोग ग्रुप लेफ्ट कर देता था, उसे वह फिर से जोड़ देता था।
दरअसल, कमर्चारियों ने ही अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक अधिकारी ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उसमें सभी अधिकारी कमर्चारियों को जोड़ा है, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपी उसमें अश्लील फिल्मों के साथ कमिश्नर के ट्रांसफर तक कि धमकी देता है। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।