कोरोना पॉजिटिव होम क्वारंटाइन 37 वर्षीय महिला के साथ नाबालिगों ने किया दुष्कर्म,घटना पंचवटी कॉलोनी की

sadbhawnapaati
3 Min Read

इंदौर में होम क्वारेंटाइन कोरोना पीड़ित युवती से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों में से को पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही युवती संक्रमित हुई थी। वह घर पर अकेली रह रही थी। तीनों चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। 50 हजार नकद और 2 मोबाइल ले गए। फरार आरोपी पर 20 हजार का पहले से ही इनाम है। 2 महीने पहले ही जेल से छूटा है।

युवती ने एएसपी राजेश रघुवंशी को बताया कि- गुरुवार रात 2 बजे नींद खुली तो 3 बदमाश मेरे पलंग के पास खड़े थे। चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों की मांग की। मैंने उन्हें 50 हजार रुपए और दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद तीनों ने दुष्कर्म किया। हत्या के डर मैंने शोर नहीं मचाया। कोरोना से कमजोरी के कारण भी विरोध नहीं कर सकी।

युवती ने पुलिस को बताया, घटना के बाद भी एक बदमाश घर के बाहर पहरा दे रहा था। ताकि में पुलिस के पास न जा पाऊं। सुबह 5 बजे तक वह घर के बाहर रहा, सुबह उजाला होते ही भाग निकला।

आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया, घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 2 आरोपियों है। एक आरोपी का नाम दीपक और अन्य दो नाबालिग हैं। दोनाें ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी दीपक पंचवटी के आसपास वाले इलाके में ही रहता था। उसने महिला को अकेला देख यह योजना बनाई। दीपक अभी फरार है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

यह है घटनाक्रम
लॉकडाउन में घरों में घुसकर बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीय युवती के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद उसने महिला को ले जाकर पहले मेडिकल करवाया। महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान हो गई। पुलिस ने दो नाबालिगों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया, एक आरोपी बचने के लिए नालेे में छिप गया। इसे वहां से पकड़ा गया। नाबालिगों ने चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

 [/expander_maker]

Share This Article