इंदौर शहर में शुक्रवार को 863 नए संक्रमित मिले। सात लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। शुक्रवार को 9914 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 863 संक्रमित मिले। यानी शुक्रवार को संक्रमण दर 8.7 प्रतिशत रही। देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक 13 लाख 85 हजार 204 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से एक लाख 44 हजार 472 में कोरोना की पुष्टि हुई। शुक्रवार को 2001 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अब तक शहर में एक लाख 33 हजार 739 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। लंबे समय बाद उपचाररत मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंची। फिलहाल 9432 मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को हुई सात मौत के बाद संक्रमण से दम तोड़ने वालों की संख्या 1301 हो चुकी है।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
और इधर कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 7 लाख 15 हजार 105 लोगों को टीके का पहला डोज लग चुका है। इनमें से 2 प्रतिशत डोज बर्बाद हुए हैं, क्योंकि तय संख्या में लाभार्थी केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इसलिए बचे डोज का उपयोग करने शाम को अलग से लोगों को बुलाकर टीका लगाया जा रहा है।
फिलहाल सरकारी अस्पतालों में ही टीकाकरण हो रहा है। निजी में बंद कर दिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि हफ्ते में चार दिन टीकाकरण किया जा रहा है। 18 से 44 साल के लोगों के लिए रोज 13 हजार 800 टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।
[/expander_maker]