Indore News – नगर निगम एवं एनजीओ के लापरवाह कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News सदभावना पाती । नगर निगम द्वारा संचालित शहर के 14 से अधिक रेन बसेरा में बाहर से आकर वालों की जांच की व्यवस्था नहीं होने से और भी परेशानी हो रही है। हालांकि इस मामले को लेकर निगम कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है। क्योंकि शुरुआती दौर में व्यवस्था यहां के कर्मचारियों को ही रखना पड़ती है।

बताया जाता है कि शहर में एक बार फिर से इस मामले को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना बढ़ती जा रही है इसलिए भी इस मामले को लेकर निगम ने विशेष तौर से निर्देश दिए हैं।

एनजीओ द्वारा अधिकतर रैन बसेरा का संचालन किया जा रहा है और वही के कर्मचारी भी यहां पर काम कर रहे हैं। शहर के कई रैन बसेरा में रोजाना लगभग 50 से अधिक लोग रात्रि में भी विश्राम करने आते हैं।

ऐसे में अगर लापरवाही बरती जा रही है तो विशेष कार्रवाई भी होगी। निगम के जोनल कार्यालय के कर्मचारियों को भी देखरेख की जिम्मेदारी दी है। वहीं कई रेन बसेरा में रजिस्टर में एंट्री भी बराबर नहीं होने के कारण भी परेशानियां आ रही है।

निगम कर्मियों के साथ साथ एनजीओ के कर्मचारियों को भी निर्देश जारी किए हैं कि बेहतर जांच के साथ ही आगे काम करें और लापरवाही बरतने पर एनजीओ के कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। एनजीओ के  कर्ताधर्ताओं को विशेष तौर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

रेन बसेरा के साथ ही पंडित दीनदयाल रसोई योजना भी चलाई जा रही है। यहां पर भी जिले के बाहर के लोगों को ठहरने की अनुमति है। इसलिए, यहां पर भी सैनिटाइजर के साथ साथ जांच मशीन के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
[/expander_maker]
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।