Indore News – Love Jihad In Indore – अफजल ने गोलू बनकर 15 साल की किशोरी से की दोस्ती

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News. इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अफजल नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर गोलू नाम से प्रोफाइल बनाया। एक 15 साल की नाबालिग से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्यार में फंसाया। किशोरी को बताया कि वह कूलर-फ्रीज का कारोबारी है। वह किसी तरह का नशा नहीं करता है। किशोरी झांसे में आ गई और 13 जुलाई को उसके साथ घर से भाग गई। बाद में पता चला कि वह वेल्डिंग करता है और उसका नाम अफजल (24) है। पुलिस ने आरोपी पर रेप और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चंदन नगर का है। थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि 14 जुलाई को किशोरी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज हुई थी। 17 जुलाई की रात को किशोरी अपने घर कागजात लेने आई थी। जब वह चुपके से डॉक्यूमेंट निकाल रही थी तो माता-पिता ने उसे देख लिया। बेटी से बातचीत की तो उसने बताया कि गोलू नाम के युवक से प्रेम करती है। वह उसके साथ रहना चाहती है। 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी।

किशोरी ने बताया कि दोनों मिलने लगे। वह गोलू के घर भी जाने लगी। गोलू ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। माता-पिता ने युवक का धर्म पूछा। इस पर उसने कहा कि वह मुस्लिम है। कुछ दिन पहले ही उसे पता चला कि गोलू का असली नाम अफजल है। वह किसी तरह का कोई नशा नहीं करता है। इसलिए वह शादी करना चाहती है। अफजल कूलर और फ्रीज का बड़ा व्यापारी है।

इसके बाद माता-पिता के होश उड़ गए। वह बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की। उसने बताया कि वह वेल्डिंग करने का काम करता है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।