Upcoming New Bollywood Movies – अगस्त में रिलीज होगी फिल्म ‘बेल बॉटम’, अक्षय कुमार ने किया रिलीज डेट का ऐलान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। इसके टीजर कई बार जारी हो चुके हैं और कोविड महामारी की वजह से इसकी रिलीज टलती जा रही था। अब जब ज्यादा राज्यों में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिल गई है या अगले महीने मिलनेवाली है, तो अक्षय कुमार भी इसे बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार हो गये हैं।अक्षय कुमार की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये जासूसी थ्रिलर वैसे तो अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर के कहर के कारण इसकी रिलीज 27 जुलाई के लिए टाल दी गई थी। अब आखिरकार ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में आनेवाली है।अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “लक्ष्य: बड़े पर्दे पर आपका मनोरंजन करना. तारीख: 19 अगस्त 2021. ‘बेल बॉटम’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है.” इस फिल्म को वासु भगनानी ने जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है।

फिल्म में इसमें लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।अक्षय कुमार  के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार साल 2020 की फिल्म ‘लक्ष्मी’ में देखा गया था। लेकिन आने वाले दिनों में वो ‘रक्षा बंधन’, ‘बच्चन पांडे’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। फिल्मों के अलावा अक्षय म्यूजिक वीडियो के जरिए भी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनका ‘फिलहाल 2’ सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो काफी पॉपुलर हो रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।