Indore News – विधानसभा 5 में युवा कांग्रेस ने निकाली वाहन की शव यात्रा, बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. मध्यप्रदेश की  औद्योगिक राजधानी इंदौर में यूथ कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर केंद्र व प्रदेश सरकार का विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस ने रविवार को शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 अटल द्वार पर वाहन शव यात्रा निकाली। दरअसल, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर यूथ कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है । इसी के चलते रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रतीक के रूप कार्यकर्ताओं को मुखौटा पहनाकर नोटो का हार पहनाया और वाहन की अर्थी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्रीय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।
विधानसभा क्षेत्र-5 में किये गए इस अनूठे प्रदर्शन के दौरान महंगाई का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पाटनीपुरा से लेकर अटल द्वार तक दो पहिया वाहन की यात्रा निकालकर बीजेपी के गढ़ में जमकर हल्ला मचाया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी सरकार जब सत्ता पर काबिज हुई थी तब से ही उन्होंने ही महंगाई कम करने का वादा किया और देश में अच्छे दिन लाने का दावा किया था लेकिन वर्तमान में जिस तरह से पेट्रोल डीजल सहित गैस की और खाद्य सामग्रियों में महंगाई बढ़ी है। उसके कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। इस बढ़ती महंगाई से आम जनता तंग हाल है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोबारा कांग्रेस सरकार के दिन लौटाने की मांग आम जनता से की।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।