Crime News: भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लहान जब्त, महू क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्यवाही

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Crime News: आज समस्त आबकारी स्टाफ व संभागीय उड़नदस्ता इंदौर की टीमों के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। महू के ग्राम चोर्डिया, सोनारिया कुआं व भौंडीआ तालाब व अन्य स्थानों पर दबिश दी गयी। कार्यवाही में कुल 15 छापों में 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)एफ के तहत पंजीबद्ध किये गये। जिसमें आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्यवाही में 150 लिटर हाथ भट्टी मदिरा व 6 हजार किलो महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा, महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 12 लाख रुपए है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।