Indore News: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: हवाला कारोबार के एक और रैकेट का खुलासा, 75 लाख बरामद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

बुधवार को इंदौर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार के एक और रैकेट का खुलासा किया और चार आरोपी गिरफ्तार किए. इनके पास से एसटीएफ ने 75 लाख रुपए बरामद किये हैं. ये रकम पुलिस को जब्त कार से मिली जिसमें एक विशेष चेंबर (लॉकर) था, उसी में रुपये छुपा कर हवाला राशि इधर से उधर किया करते थे.

इंदौर. इंदौर एसटीएफ ने दो दिनों के भीतर हवाला के 75 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जब्त की. इस दौरान अलग-अलग गैंग के कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ऐसी कार बरामद की है, जिसमें रुपये छुपाने के लिए अलग से लॉकर बनवाए गए थे.

एसटीएफ सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात एसटीएफ ने एक कार जब्त की, जिसकी सहायता से हवाला की राशि इधर से उधर की जाती थी. आरोपियों ने इसके लिए कार में एक खास लॉकर तैयार करवाया था. पुलिस ने इसी लॉकर में छुपा कर रखे गए 5 लाख रुपये जब्त किए हैं. दरअसल मंगलवार को एसटीएफ की इंदौर यूनिट ने जावरा कम्पाउंड स्थित नाकोड़ा टावर के एक फ्लैट में दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनके कब्जे से 70 लाख रुपये जब्त किए गए थे. पुलिस ने जब इन आरोपियों से विस्तार से पूछताछ की तो खुलासा हुआ हुआ कि यह कारोबार बहुत बड़ा नहीं है, गिरफ्त में आए लोग तो सिर्फ मोहरे ही साबित हो रहे हैं. इसी कड़ी में पूछताछ में खुलासा हुआ कि नाकोड़ा के ठीक बगल में गीतांजलि बिल्डिंग में भी हवाला का कारोबार चल रहा है. आरोपियों से पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर पुलिस ने गीतांजलि आपर्टमेंट से एक कार जब्त कर उसकी तलाशी ली. पुलिस ने सूचना के आधार पर जिस कार की तलाशी ली तो उसमे भी कुछ नहीं मिला. पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ी पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि आरोपियों ने घर की दीवार की तरह कार में भी एक सीक्रेट लॉकर तैयार करवा रखा है. यह सीक्रेट लॉकर कार की सीट के ठीक पीछे था, जिसे एक पेटीनुमा आकृति में तैयार किया था. उसे खोलते ही पुलिस को नगद 5 लाख रुपये मिल गए.

पुलिस ने गिरफ्तार चार अन्य आरोपियों के कब्जे से नोट गिनने वाली मशीन, कई मोबाइल और करोड़ों के हवाला कारोबार के हिसाब की पर्ची और डायरी जब्त की है. पुलिस को कई संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले हैं, उनकी भी जांच की जा रही है. वहीं गिरफ्तार चारों आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है.

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मुताबिक, हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था. उन्हीं की निशानदेही पर एक कार और चार आरोपियों को पकड़ा गया है. उनके पास से मिली कार मिली है जिसमें एक सीक्रेट चेंबर भी मिला है. इसी की मदद से वे हवाला की रकम को इधर से उधर करते थे

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।