Indore News – जमीन से निकले चांदी के सिक्के सरकार के हवाले नहीं करने पर पांच लोगों को सश्रम कारावास

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में खुदाई के दौरान जमीन से निकले चांदी के करीब 500 सिक्के सरकार के हवाले नहीं करते हुए खुद हड़प जाने वाले पांच लोगों को अदालत ने छह-छह महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और उनके खिलाफ 500-500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि देपालपुर की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपल गुप्ता ने संबंधित मामले में सत्तार, नजीर, सुल्तान, नासिर और देवकरण को दफीना अधिनियम के सम्बद्ध प्रावधानों के तहत बुधवार को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।    

Indore News: इंदौर जिले में खुदाई के दौरान जमीन से निकले चांदी के करीब 500 सिक्के सरकार के हवाले नहीं करते हुए खुद हड़प जाने वाले पांच लोगों को अदालत ने छह-छह महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और उनके खिलाफ 500-500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

 

जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि देपालपुर की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपल गुप्ता ने संबंधित मामले में सत्तार, नजीर, सुल् तान, नासिर और देवकरण को दफीना अधिनियम के सम्बद्ध प्रावधानों के तहत बुधवार को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि पांचों मुजरिम वर्ष 2014 में गौतमपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदने गए थे और खुदाई के दौरान उन्हें चांदी के करीब 500 सिक्कों से भरा मिट्टी का घड़ा जमीन में दबा मिला।

श्रीवास्तव ने बताया, “मुजरिमों ने गड़ा धन मिलने की सूचना प्रशासन के किसी भी अधिकारी को नहीं दी और चांदी के सिक्कों को गुपचुप तौर पर आपस में बांट लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए इनके कब्जे से चांदी के लगभग 500 सिक् के बरामद किए।”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।