Indore Crime News – विधायक मुरली मोरवाल के भगौड़े बेटे पर इनाम घोषित, संपत्ति होगी कुर्क- कोर्ट का आदेश 

sadbhawnapaati
2 Min Read
Indore Crime News: दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की मुश्किल बढ़ सकती है। विधायक के पुत्र पर दुष्कर्म का आरोप है और मामला इंदौर के महिला थाने में दर्ज है। प्रदेश के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
वही अब कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण
मोरवाल पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। करण मोरवाल 4 महीने से दुष्कर्म केस में फरार हैं। अब आरोपी करण मोरवाल की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने 24 अगस्त को करण मोरवाल को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया था। वहीं अगर 28 सितंबर तक आरोपी करण मोरवाल कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
महिला थाना टीआई ज्योति शर्मा का कहना है कि करण की कई जगह पर तलाशी ली गई लेकिन करण मोरवाल के नहीं मिलने के बाद बड़नगर में भी दो छापे मारे गए और पंचनामा तैयार कर टीम वापस लौट आई है। आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के प्रयास किए थे। लेकिन कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।
ज्ञात हो कि अप्रैल के महीने में एक महिला ने कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर आरोप लगाया था कि करण ने नशीले पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है, उसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार महिला से दुष्कर्म करता रहा। युवती भी युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है। इसके साथ ही 28 वर्षीय युवती ने यह भी आरोप लगाया था कि करण मोरवाल ने यह बात किसी को नहीं बताने की और जान से मारने की भी धमकी दी थी। जिसके बाद फरार आरोपी करण मोरवाल पर 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
Share This Article