Sports News – अगले साल के लिए भारत का इंग्लैंड को ऑफर- 3 के बजाय 5 टी20 मैच 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Sports News: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के 5वें और अंतिम टेस्ट मैच को रद्द करने के बाद विवाद थमा नहीं है. इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल-2021 के दूसरे चरण में खेलने का फैसला किया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि इस मैच को भविष्य में आयोजित करने को लेकर भी इंग्लैंड के बोर्ड से बातचीत की जाएगी. अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि भारतीय बोर्ड की तरफ से इंग्लैंड को अगले साल के दौरे में 2 अतिरिक्त टी20 मैच खेलने का ऑफर दिया था.

जय शाह ने क्रिकबज से कहा कि बीसीसीआई ने इंग्लैंड को अगले साल जुलाई में होने वाले दौरे पर 2 अतिरिक्त टी20 मैच खेलने के लिए सहमत है ताकि ईसीबी मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को रद्द करने से हुए नुकसान की भरपाई कर सके, पर इन सबके लिए एक शर्त भी रखी गई है कि उस टेस्ट मैच को रद्द की मांग भी नहीं होनी चाहिए.

शाह ने सोमवार को कहा, ‘यह सही है कि जब हम अगले जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेंगे, तो हमने दो अतिरिक्त टी20 मैच इंग्लैंड से खेलने की पेशकश की है. हमारी टीम तीन टी20 के बजाय, पांच टी20 मैच खेलेगी. एक ऑफर है कि आप वैकल्पिक रूप से 5वां टेस्ट मैच भी खेल सकते हो. अब यह पूरी तरह उन ( ईसीबी) पर निर्भर करता है कि वे किसी एक प्रस्ताव को चुनें.’

जब यह मैच रद्द किया गया था, तब भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री समेत सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्यों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी. इसके बाद भारत ने मैच के लिए मैदान में उतरने से इनकार कर दिया था.

डेली मेल ने भी सोमवार को बीसीसीआई की पेशकश के बारे में बताया, ‘इस मैच को पहले से ही बढ़ाए गए बजट में 40 मिलियन पाउंड की संभावित कमी को पूरा करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है, पुनर्निर्धारित टेस्ट (इस मैच को भारत के लिए हारा माना जाए) का प्रस्ताव अब भी कायम है.’ बीसीसीआई सचिव ने कहा कि ईसीबी की ओर से आईसीसी की विवाद समाधान समिति (डीआरसी) के दरवाजे पर दस्तक देने की खबरों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. शाह ने साफ किया कि अतिरिक्त मैच तभी खेले जाएंगे, जब इंग्लैंड वॉकओवर जैसी कोई मांग नहीं रखेगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।