MP News – अरुण यादव नहीं लड़ेंगे खंडवा सीट से चुनाव, कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस गहराया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Mp News.  कांग्रेस में खंडवा सीट पर प्रबल दावेदारी जताने वाले अरुण यादव ने अचानक कदम पीछे खींच लिए हैं. दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद अरुण यादव ने उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस नेता अरुण यादव ने प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक को पत्र देकर पारिवारिक कारणों से खंडवा संसदीय क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी से इनकार कर दिया है. अरुण यादव ने देर रात ट्वीट कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से मुलाकात के दौरान उप चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी है. अरुण यादव ने कहा कि पार्टी जिसे उम्मीदवार बनाएगी उसका पूर्ण सहयोग किया जाएगा.

दरअसल न्यूज़18 ने सबसे पहले अरुण यादव के चुनाव नहीं लड़ने की दिखाई थी. कांग्रेस पार्टी के खंडवा सीट को लेकर कराए गए इस सर्वे में अरुण यादव जिताऊ उम्मीदवार के रूप में आए थे. बावजूद इसके अरुण यादव के नाम पर मुहर लगने में हो रही देरी पर न्यूज़18 ने सबसे पहले बताया था कि अरुण यादव के नाम को लेकर पार्टी के अंदर मतभेद हैं. न्यूज़18 ने बताया था कि खंडवा सीट पर मजबूत दावेदार होने के बावजूद अरुण यादव का टिकट तय नहीं है और अरुण यादव पार्टी नेताओं के दबाव के कारण चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर सकते हैं. देर रात अरुण यादव ने न्यूज18 की खबर पर मुहर लगाते हुए साफ कर दिया कि वह पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ेंगे.

कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस गहराया
खंडवा सीट पर आप कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस गहरा गया है. रविवार को कमलनाथ ने अपने निवास पर उपचुनाव को लेकर लगातार बैठक की. खंडवा सीट को लेकर भी लंबा मंथन चला है कमलनाथ देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं बताया जा रहा है कि खंडवा समेत बाकी बची 2 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली में प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन होगा. उसके बाद पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी. खंडवा सीट पर अरुण यादव के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी किसी नए चेहरे को अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है.

निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा की पत्नी का भी नाम सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है. कांग्रेस पार्टी सुरेंद्र सिंह शेरा की पत्नी या फिर किसी नए चेहरे को उपचुनाव के मैदान में उतार सकती है.

बीजेपी के लिए अच्छी खबर
खंडवा सीट पर अरुण यादव बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले साबित हो रहे थे. अरुण यादव के उप चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर बीजेपी की उपचुनाव में जीत आसान हो सकती है.

बहरहाल खंडवा लोकसभा सीट का चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा संदेश देने वाला है ऐसे में अरुण यादव का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कांग्रेस पार्टी को कितना भारी साबित होगा यह उपचुनाव के नतीजों के बाद ही पता चलेगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।